होम शाहजहांपुर में बरुण अर्जुन मेडिकल कालेज पर मृत महिला के गहने चोरी करने का आरोप
शाहजहांपुर में बरुण अर्जुन मेडिकल कालेज पर मृत महिला के गहने चोरी करने का आरोप
शाहजहांपुर। (नंदलाल सिंह) यूपी के शाहजहाँपुर के बरुण अर्जुन मेडिकल कालेज के स्टाफ पर कोविड से मेरी महिला के शरीर से सोने के गहने चोरी करने का आरोप लगा है।क्या अब धरती के भगवान कहे जाने वाले लुटेरे बन गए हैरान कर देने वाली बात यह है मृतक महिला को मरने के बाद लूटा गया लूट की घटना को अंजाम देने के बाद डॉक्टर व स्टाफ ने मृतक महिला के शव को पन्नी में पैक करके शमशान भिजबा दिया। परिजनों ने जब शमशान में शव का चेहरा देखा तो तो उनके पैरों के तले से जमीन खिसक गई क्योंकि मृतक महिला के जेवर लूट चुके थे परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
दरअसल सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला एमन जई जलालनगर के रहने वाले प्रमोद कुमार वर्मा की पत्नी प्रेमवती कोरोना पॉजिटिव थी उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी बेहतर इलाज के लिए उन्होंने अपनी पत्नी को 7 मई को बंथरा स्तिथ बरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया उसी दिन रात 8 बजकर 30 मिनट पर उनकी पत्नी का देहांत हो गया और शव को पन्नी में पैक कर शव घर बालो को उनको सौंप दिया गया। शमशान घाट पर अपनी पत्नी का चेहरा देखा तो पूरे परिवार के होश उड़ गए क्योंकि मृतका प्रेमवती के शरीर से गहने गायब थे परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को लिखित तहरीर देते हुए अस्पताल के स्टाफ पर कार्यवाही की मांग की
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।