होम लखनऊ में बड़ा हादसा, रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से तीन की मौत

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 5, 2021 08:36 PM

लखनऊ में बड़ा हादसा, रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से तीन की मौत

लखनऊ में बड़ा हादसा, रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से तीन की मौत

लखनऊ में बड़ा हादसा, रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से तीन की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा हुआ है. ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में छह लोग घायल भी हो गए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है. हादसा चिनहट के केटी ऑक्सीजन प्लांट में हुआ है.

 

जानकारी के मुताबिक चिनहट स्थित केटी वेल्डिंग स्टोर ऑक्सीजन प्लांट में दोपहर करीब 3 बजे जम्बो सिलेंडर में रिफिलिंग करते वक्त भीषण धमाका हो गया. धमाके में प्लांट में मौजूद 3 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश समेत अन्य अफसरों ने प्लांट पहुंचकर मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

 

धमाका इतना भीषण था कि प्लांट की छत उड़ गई

 

धमाका इतना भीषण था कि प्लांट की छत उड़ गई. मरने वाले और घायल व्यक्ति कौन हैं इस बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है. डीएम का कहना है कि सभी मृतक और घायल प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी ही हैं जबकि पुलिस कुछ बाहर के लोगों के भी मरने और घायल होने की आशंका जता रही है. फिलहाल फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड प्लांट पहुंचकर धमाके की छानबीन में जुट गया है.

 

इससे पहले पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी ऑक्सीजन प्लांट में रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक श्रमिक की मौत हो गई थी और 2 लोग घायल हो गए थे. दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पनकी गैस प्लांट में किदवई नगर के एक अस्पताल का कोई व्यक्ति गैस भरने कोई आया था. उसका एक सिलेंडर संभवत: कमजोर था जिसमें विस्फोट हुआ. इसमें यहां के एक कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)