होम महाराष्ट्र में पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने एनसीपी को हराया

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 2, 2021 10:45 PM

महाराष्ट्र में पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने एनसीपी को हराया

महाराष्ट्र में पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने एनसीपी को हराया

महाराष्ट्र में पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने एनसीपी को हराया

पुणे: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास आघाड़ी को झटका देते हुए पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार समाधान आवताडे ने एनसीपी उम्मीदवार को 3700 मतों के अंतर से हराया.

 

आवताडे ने एनसीपी के दिवंगत विधायक भारत भालके के बेटे भगीरथ भालके को हराया. महाराष्ट्र विकास आघाड़ी गठबंधन ने भगीरथ भालके को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया था. बता दें कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार में शिवसेना, कांग्रेस के साथ एनसीपी भी भागीदार है.

 

जिला निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक आवताडे ने भालके को 3733 मतों से हराया. आवताडे को 1,09,450 मत मिले जबकि भालके को 1,05,717 मत मिले. चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद कोविड-19 के मद्देनजर जमावड़े पर पाबंदी के बावजूद बीजेपी कार्यकर्ता पंढरपुर में जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)