होम दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, केजरीवाल ने किया ऐलान
दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, केजरीवाल ने किया ऐलान
दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर को काबू करने के लिए लॉकडाउन को 7 और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल की रात 10 बजे से ही लॉकडाउन लागू है। फिलहाल यह 3 मई को सुबह 5 बजे खत्म होने वाला था लेकिन अब 10 मई तक लॉकडाउन रहेगा।
इस साल दिल्ली में दूसरी बार बढ़ा लॉकडाउन
दिल्ली में सबसे पहले 19 अप्रैल की रात बजे से 6 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया था। बाद में 25 अप्रैल को इसे एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया था जो 3 मई को सुबह 5 बजे खत्म होने वाला था। लेकिन अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे एक और हफ्ते के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है। ऐसा दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।