होम मुख्‍यमंत्री अपना वाहवाही वाला चश्मा उतारते तो लोगों का दर्द दिखाई देता: अखिलेश

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team May 1, 2021 09:22 PM

मुख्‍यमंत्री अपना वाहवाही वाला चश्मा उतारते तो लोगों का दर्द दिखाई देता: अखिलेश

मुख्‍यमंत्री अपना वाहवाही वाला चश्मा उतारते तो लोगों का दर्द दिखाई देता: अखिलेश

मुख्‍यमंत्री अपना वाहवाही वाला चश्मा उतारते तो लोगों का दर्द दिखाई देता: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने पर बधाई देते हुए उन पर तंज किया कि अगर वह अपना वाहवाही वाला चश्‍मा उतार कर देखते तो उन्हें परेशान लोगों का दर्द दिखाई देता। सपा मुख्यालय से शनिवार को जारी बयान में यादव ने कहा, मुख्यमंत्री जी कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं इसके लिए बधाई किन्तु दिक्कत यह है कि उन्होंने फिर अपना पुराना चश्मा पहन लिया है। उन्हें हर तरफ अमन चैन और सरकार की योजनाओं की धूम दिखाई देने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने योगी पर निशाना साधा, वाहवाही वाला चश्मा उतर कर वह (योगी) देखते तो उन्हें जमीनी हकीकत में चारों तरफ हाहाकार और परेशान हाल लोगों के चेहरों पर दर्द दिखाई देता।उन्‍होंने कहा, जब हालात इतने दर्दनाक हों तब मुख्यमंत्री का गेहूं खरीद और गन्ना पेराई संबंधी बयान जख्म को कुरेद देते हैं। कोरोना वायरस महामारी में कहां व्यापारिक गतिविधियां चल रही हैं, गेहूँ खरीद कई जिलों में बंद चल रही है, क्रय केंद्र खुल नहीं रहें हैं और जो खुले हैं खरीद के बजाय बोरियां कम होने, तौलमापक के खराब होने तथा भुगतान के लिए पैसा न होने के बहाने बना रहे हैं। यादव ने कहा, मुख्यमंत्री का नया एलान है कि जब तक खेतों में गन्ना रहेगा तब तक चीनी मिल चलेगी लेकिन यह एलान किसी हवाई कलाबाजी से कम नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस संकट काल में कितनी मिलें चल रही हैं यह भाजपा सरकार को बताना चाहिए। उन्‍होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों को सबसे ज्यादा उपेक्षा और यातना का शिकार बनाया है और इनके चार वर्ष के कार्यकाल में किसान को हर स्तर पर परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)