होम कोरोना से निपटने को लेकर राष्ट्रीय नीति पर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाई जाए: सोनिया गांधी

समाचारखेल Alert Star Digital Team May 1, 2021 09:18 PM

कोरोना से निपटने को लेकर राष्ट्रीय नीति पर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाई जाए: सोनिया गांधी

कोरोना से निपटने को लेकर राष्ट्रीय नीति पर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाई जाए: सोनिया गांधी

कोरोना से निपटने को लेकर राष्ट्रीय नीति पर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाई जाए: सोनिया गांधी

नयी दिल्ली। देश में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने को लेकर एक राष्ट्रीय नीति पर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाने की केंद्र से शनिवार को अपील की। गांधी ने वीडियो संदेश में कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र एवं राज्य सरकारें जागें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का टीका सभी नागरिकों को नि:शुल्क लगाया जाना चाहिए और देश की टीकाकरण मुहिम को गति देने के मकसद से टीकों का उत्पादन बढ़ाने के लिए लाइसेंस हासिल करने को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि देश में कोविड-19 संकट से निपटने के लिए राष्ट्रीय नीति तैयार की जाए और इसे लेकर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाई जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि केंद्र एवं राज्य सरकारें जागें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।’’गांधी ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह हर गरीब परिवार के खाते में छह-छह हजार रुपए पहुंचाए, ताकि मौजूदा संकट से निपटने में उन्हें मदद मिल सके। उन्होंने जांच बढ़ाने और आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की काला बाजारी रोकने की अपील की। साथ ही युद्धस्तर पर अस्पतालों को ऑक्सीजन, चिकित्सा तथा अन्य उपकरण मुहैया कराने का भी अनुरोध किया। गांधी ने कहा कि टीकों के दामों को लेकर भेदभाव और जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी को बंद किया जाना चाहिये। औद्योगिक ऑक्सीजन चिकित्सा इस्तेमाल के लिये अस्पतालों को दी जानी चाहिये। गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में केंद्र के साथ खड़ी रहेगी और उन्होंने सभी भारतीयों से इस मुश्किल समय में एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने महामारी के इन चुनौतीपूर्ण दिनों में भारतीयों के बेहतर स्वास्थ्य की भी कामना की और उन लाखों परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की, जिन्होंने इस दौरान अपने प्रियजनों को खो दिया है। गांधी ने कहा, हमारा देश महामारी से जूझ रहा है। हमारे लाखों देशवासी रोजाना कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। यह संकट हम सबके लिये परीक्षा का समय है। हमें एक दूसरे का हाथ पकड़कर एक-दूसरे का साथ देना है और हिम्मत बढ़ानी है। मौजूदा दौर ने मानवता को आघात पहुंचाया है। कई राज्य बिस्तरों, ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाओं की किल्लत का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों के बेवजह इधर-उधर न घूमने की अपील की। गांधी ने पांच मिनट के अपने वीडियो संदेश में कहा, मुझे भरोसा है कि आप कोविड-19 महामारी की गंभीरता को समझेंगे और एक नागरिक के तौर पर सहयोग देंगे। मैं आशा करती हूं कि देश जल्द ही इस संकट से बाहर निकल आएगा। उन्होंने अपनी जान खतरे में डालकर कोविड रोगियों का इलाज कर रहे सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ तथा सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक चार लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 32 लाख के पार हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के 4,01,993 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,91,64,969 हो गई तथा 3,523 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,11,853 हो गई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)