होम UP: राज्य में बढ़ रहा है Corona मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में 30,317 नए मामले सामने आए

Alert Star Digital Team May 1, 2021 09:01 PM

UP: राज्य में बढ़ रहा है Corona मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में 30,317 नए मामले सामने आए

UP: राज्य में बढ़ रहा है Corona मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में 30,317 नए मामले सामने आए

UP: राज्य में बढ़ रहा है Corona मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में 30,317 नए मामले सामने आए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (UP) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 30,317 नए मामले सामने आए हैं. इसी अवधि में प्रदेश में 303 और कोरोना मरीजों की मौत हो गई.

राज्य में कोरोना संक्रमण दर में कमी आई

प्रदेश के अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में कोरोना (Coronavirus) संक्रमण दर में पिछले दिनों की अपेक्षा कमी आई है. पिछले 24 घंटे में जितने भी नए मरीज मिले हैं, उससे ज्यादा मरीज ठीक होने के बाद अपने घर लौटे हैं.

38 हजार 826 लोग कोरोना से ठीक हुए

अमित मोहन प्रसाद ने कहा , 'पिछले 24 घंटे में यूपी (UP) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 30 हजार 317 नए मामले सामने आए हैं. इसी अवधि में राज्य में 38 हजार 826 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौटे हैं. इसका सीधा सा मतलब हुआ कि जितने नए लोग संक्रमित हुए हैं, उससे करीब साढ़े आठ हजार ज्यादा लोग आज ठीक हुए हैं.'

उन्होंने बताया कि यूपी (UP) में अब तक 9 लाख 67 हजार 797 लोग कोरोना (Coronavirus) को मात देकर ठीक हो चुके हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना का इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या घटकर 3 लाख 1 हजार 833 रह गई है. इनमें से 2 लाख 47 हजार 257 मरीज आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं.

अब तक 4.10 करोड़ लोगों की कोरोना टेस्टिंग

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में 2.66 लाख से ज्यादा लोगों का कोरोना (Coronavirus) टेस्ट किया गया. यूपी में अब तक कुल 4.10 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना टेस्टिंग की जा चुकी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)