होम चीन ने भारत में कोरोना हालात पर जताई चिंता, फिर मदद की पेशकश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 30, 2021 09:38 PM

चीन ने भारत में कोरोना हालात पर जताई चिंता, फिर मदद की पेशकश

चीन ने भारत में कोरोना हालात पर जताई चिंता, फिर मदद की पेशकश

चीन ने भारत में कोरोना हालात पर जताई चिंता, फिर मदद की पेशकश

भारत में कोरोना महामारी से जारी संकट के बीच चीन ने मदद की पेशकश की है. चीन ने भारत के हालात पर चिंता जताई है और राष्ट्रपित शी जिनपिंग ने कहा कि वे भारत की सहायता के लिए तैयार हैं.

भारत में चीन के राजदूत ने किया ट्वीट

भारत में चीन के राजदूत सन विडोंग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि,

प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ने कहा कि, भारत में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर वो काफी चिंतित हैं. चीन की सरकार और लोगों की ओर से हम भारत सरकार और भारतीयों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि, मानवता के नाते हम एकजुट होकर और आपसी सहयोग से दुनिया के सभी देश इस महामारी को हरा सकते हैं.

जिनपिंग ने बयान में कहा कि, चीन की सरकार भारत की हरसंभव मदद के लिए तैयार है और कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में हम भारत को सहायता और सहयोग देने के लिए तत्पर हैं. मुझे विश्वास है कि भारत सरकार के नेतृत्व में भारत के लोग जल्द ही कोरोना महामारी से छुटकारा पा लेंगे.

भारत में कोरोना संट के बीच अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी समेत कई देश भारत की मदद कर रहे हैं. कई अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं और इंटरनेशनल एक्टिविस्ट ने भी कोविड-19 महामारी को लेकर भारत के हालात पर चिंता जताई है और विश्व समुदाय से हरसंभव मदद करने की अपील की है.

हाल ही में अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर समेत कई देशों ने भारत को ऑक्सीजन जेनेरेटर समेत अन्य मेडिकल उपकरण भेजे हैं. इसके अलावा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने भी कोरोना महामारी को लेकर भारत को मदद की पेशकश की है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)