होम गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का हुआ ऐलान, इस तिथि को पहुंचेगी गंगा उत्सव डोली

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Apr 13, 2021 09:10 PM

गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का हुआ ऐलान, इस तिथि को पहुंचेगी गंगा उत्सव डोली

गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का हुआ ऐलान, इस तिथि को पहुंचेगी गंगा उत्सव डोली

गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का हुआ ऐलान, इस तिथि को पहुंचेगी गंगा उत्सव डोली

गंगोत्री धाम: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गंगोत्री धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की. नवरात्रि के शुभ अवसर पर मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त का एलान कर दिया गया. गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 15 मई को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शनिवार को मिथुन लग्न में शुभ बेला पर सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर पूरे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे. वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाने की तिथि की घोषणा आगामी 18 अप्रैल को यमुना जन्मोत्सव के अवसर पर यमुनोत्री मंदिर धाम समिति के पदाधिकारी यमुना जी के शीतकालीन प्रवास खरसाली में की जाएगी. आज से पूरे देश मे नवरात्रि की धूम देखी जा रही है.

 

नवरात्रि पर निकला शुभ मुहूर्त

 

गंगोत्री धाम में गंगोत्री पुरोहितों द्वारा शुभ मुहूर्त निकाला गया. शुभ मुहूर्त के अनुसार 14 मई को 11 बजकर 45 मिनट पर मां गंगा की उत्सव डोली मुखवा से गंगोत्री के लिए रवाना होगी. रात्रि विश्राम भैरव बाबा मंदिर पर होगा. 15 मई को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर अक्षीय तृतीय के पावन पर्व (आखातीज) को मृग श्री नक्षत्र मिथुन लग्न शुभ वेला पर मां गंगा के कपाट विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए अगले 6 माह के लिए खोल दिए जाएंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)