होम मार्च की गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड, दिल्ली फायर ब्रिगेड के पास 2500 से ज्यादा कॉल आईं

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 11, 2021 08:04 PM

मार्च की गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड, दिल्ली फायर ब्रिगेड के पास 2500 से ज्यादा कॉल आईं

मार्च की गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड, दिल्ली फायर ब्रिगेड के पास 2500 से ज्यादा कॉल आईं

मार्च की गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड, दिल्ली फायर ब्रिगेड के पास 2500 से ज्यादा कॉल आईं

दिल्ली के दमकल विभाग के पास मार्च में 2,573 कॉल आई, जो पिछले साल के इसी महीने में आई करीब 1,600 कॉल की तुलना में काफी अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में पिछले महीने औसत अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 11 वर्षों में सबसे गर्म मार्च रहा.

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) की तरफ से शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार उसके पास जनवरी में 1,851 कॉल आई, फरवरी में 1,700 और मार्च में 2,573 कॉल प्राप्त हुए, जबकि पिछले साल मार्च में 1,638 कॉल आई थी. डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि तापमान में वृद्धि के साथ कॉल की संख्या बढ़ती गई और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है.

अतुल गर्ग ने कहा कि फरवरी के बाद से कॉल लगभग दोगुनी हो गई हैं. मार्च के पहले हफ्ते से कॉल की संख्या बढ़ गई. अब खासकर मार्च के अंतिम हफ्ते से हमें अधिक संख्या में कॉल आ रही हैं. राष्ट्रीय राजधानी में अगले हफ्ते दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. इस समय राजधानी में चिलचिलाती धूप हो रही है और लोगों का दोपहर के समय बाहर निकलना दूभर हो रहा है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में आने वाले हफ्ते में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छूने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार आमतौर पर दिल्ली में मार्च के महीने का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहता है. अभी हाल ही में मौसम विभाग ने बताया था कहा कि मासिक औसत अधिकतम तापमान के हिसाब से 121 साल में इस बार तीसरा सबसे गर्म मार्च रहा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)