होम ममता और अमित शाह में इस्तीफे को लेकर छिड़ी जंग, किसकी बात होगी सच?

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 11, 2021 07:53 PM

ममता और अमित शाह में इस्तीफे को लेकर छिड़ी जंग, किसकी बात होगी सच?

ममता और अमित शाह में इस्तीफे को लेकर छिड़ी जंग, किसकी बात होगी सच?

ममता और अमित शाह में इस्तीफे को लेकर छिड़ी जंग, किसकी बात होगी सच?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। इस बीच टीएमसी और भाजपा एक दूसरे पर लगातार हमलावर है। दोनों में इस्तीफे की जंग शुरू हो गई है। कूचबिहार की घटना को लेकर ममता बनर्जी ने अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। इस पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा है, दीदी, 2 मई को आपको राज्यपाल के यहां पर जाकर इस्तीफा देना तय है।

गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को बशीरहाट दक्षिण में एक रैली के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा- "दीदी अभी बौखलाई हुई हैं। रोज वो कह रही है कि अमित शाह इस्तीफा दो। आपके कहने से मैं इस्तीफा नहीं दूंगा, बंगाल की जनता अगर मुझे कहे तो मैं इस्तीफा दूंगा।"

अमित शाह ने कहा, दीदी, 2 मई को आपको राज्यपाल के यहां पर जाकर इस्तीफा देना तय है। दीदी की विदाई जब करते हो तो 2 सिटी के साथ दीदी की विदाई करते दीदी को अच्छे से विदाई दीजिए। गृहमंत्री ने गे कहा- "चौथे चरण के चुनाव में कुछ युवाओं ने दीदी के बहकावे में आकर सीआईएसएफ के हथियार छीनने की कोशिश की।

इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूच बिहार के सीतलकूची में केंद्रीय सुरक्षा बलों की गोलीबारी में शनिवार को चार लोगों के मारे जाने की घटना के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा, ''शाह को इस नीच, नृशंस एवं अप्रत्याशित घटना की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।'' उन्होंने कहा, ''मुझे इस बात की लंबे समय से आशंका थी कि बल इस प्रकार की कार्रवाई करेंगे। भाजपा जानती है कि उसने जनाधार खो दिया है, इसलिए वह लोगों को मारने का षड्यंत्र रच रही है।'' उन्होंने आरोप लगाया कि यह शाह की रची साजिश का हिस्सा था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)