होम बिहार विधानसभाः तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल
बिहार विधानसभाः तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल
पटनाः बिहार विधानसभा में विधायकों की पिटाई के मामले को एक बार फिर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया है.
उन्होंने बीते 23 मार्च को विधानसभा में पुलिस कार्रवाई और विधायकों के साथ मारपीट मामले में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है. उन्होंने पुलिसिया मारपीट के साक्ष्यों से जुड़ी सीडी भी भेजा है और दोषियों को बर्खास्त करने की मांग की है.
वहीं, तेजस्वी ने अपने ट्वीटर हैंडलर पर डालते हुए लिखा कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करते हुए 23 मार्च को बिहार विधानसभा के अंदर इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री के इशारे पर विपक्ष के माननीय सदस्यों के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की गई इसी संदर्भ में विधानसभा अध्यक्ष महोदय को साक्ष्य सहित पत्र लिख दोषियों को बर्खास्त करने की मांग की.
उन्होंने पत्र में लिखा है कि नीतीश सरकार द्वारा राज्य की जनता पर "बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक-2021 थोपने के कम में विपक्ष के माननीय सदस्यों के साथ बर्बर हिंसा का प्रयोग कर सदन के अंदर सैकड़ों पुलिस बल की उपस्थिति में जिस तरीके से विधेयक पारित कराया गया, उसे किसी भी तरह से सामान्य लोकतांत्रिक घटना नहीं माना जा सकता.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।