होम हरियाणा सरकार का तोहफा, अगर सैलरी रुकी तो अगले महीने 500 रु अधिक मिलेगा वेतन
हरियाणा सरकार का तोहफा, अगर सैलरी रुकी तो अगले महीने 500 रु अधिक मिलेगा वेतन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया। करनाल में आयोजित क सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कई घोषणाएं की। वहीं वेतन में देरी न होने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को करनाल में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। यहां उन्होंने सफाई कर्मचारियों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। किसानों के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल को 200 मीटर की परिधि में बैरिकेड लगाकर घेर लिया था। निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री यहां पहुंचे और सम्मेलन में संबोधन दिया।
कार्यक्रम में उन्होंने होनहार बच्चों को पढ़ाई के लिए बैंक से सरकार की गारंटी पर लोन देने, सालाना 1 लाख 80 हजार तक की आय वाले परिवार को बीपीएल का लाभ देने, सीवरमैन की सैलरी 12 हजार रुपये, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन 14 हजार रुपये, शहरी सफाई कर्मचारी का वेतन 16 हजार करने का एलान किया है। एक माह का वेतन नहीं मिलने पर अगले माह 500 रुपये अधिक वेतन में मिलेगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।