होम करदाताओं को 2020-21 में 2.62 लाख करोड़ रुपए से अधिक का रिफंड किया गया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 1, 2021 08:39 PM

करदाताओं को 2020-21 में 2.62 लाख करोड़ रुपए से अधिक का रिफंड किया गया

करदाताओं को 2020-21 में 2.62 लाख करोड़ रुपए से अधिक का रिफंड किया गया

करदाताओं को 2020-21 में 2.62 लाख करोड़ रुपए से अधिक का रिफंड किया गया

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने 2020-21 में 2.38 करोड़ से अधिक करदाताओं को 2.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि रिफंड की। इसमें व्यक्तिगत आयकर मद में 2.34 करोड़ करदाताओं को 87,749 करोड़ रुपये जबकि कंपनी कर मद में 3.46 लाख मामलों में 1.74 लाख करोड़ रुपये वापस किये गये। आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि 2020-21 में कर वापसी में लगभग 43.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

बयान के अनुसार, ''केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड सीबीडीटी) ने एक अप्रैल, 2020 से 31 मार्च, 2021 के दौरान 2.38 करोड़ से अधिक करदाताओं के 2.62 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा वापस किये हैं।'' इससे पूर्व 2019-20 में कुल 1.83 लाख करोड़ रुपये का कर रिफंड किया गया था। बयान के अनुसार सरकार ने महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिये कई कदम उठाये। इसी के अनुरूप सीबीडीटी ने तेजी से कर रिफंड जारी किए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)