होम इस IPL XI में धोनी के लिए नहीं जगह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 31, 2021 08:25 PM

इस IPL XI में धोनी के लिए नहीं जगह

इस IPL XI में धोनी के लिए नहीं जगह

इस IPL XI में धोनी के लिए नहीं जगह

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में भारत समेत दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटरों का जमावड़ा लगता है. पिछले 13 सालों से ये सिलसिला चल रहा है और अब 14वां सीजन दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है. इतने सालों में भारतीय क्रिकेट के कई महान खिलाड़ी अलग-अलग टीमों से खेल चुके हैं और कई अभी भी खेल रहे हैं. अब अगर इन भारतीय खिलाड़ियों की एक टीम बनाई जाए, तो वो कैसी होगी? जाहिर तौर पर आप इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों को शामिल किया जाएगा. लेकिन जब दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने अपनी टीम बनाई तो उसमें धोनी को जगह नहीं दी. अब इसका कारण जानना भी जरूरी है.

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक IPL की शुरुआत से इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं. वह उन चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्होंने लीग के अभी तक हुए सभी सीजन खेले हैं. ऐसे में उनके पास IPL का काफी अनुभव है. पिछले 13 सालों में वह लगभग सभी टीमों का हिस्सा रहे हैं. ऐसे में उन्हें कई खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव है.

कार्तिक की टीम में कई दिग्गज

ऐसे में जब कार्तिक से एक ऐसी IPL टीम बनाने को कहा गया, जिसमें सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल करना था, जिनके साथ वह खेल चुके हों, तो कार्तिक ने एक बेहतरीन प्लेइंग इलेवन बनाई, लेकिन इसमें एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को जगह नहीं मिली. क्रिकबज के एक कार्यक्रम में बात करते हुए कार्तिक ने अपनी ये IPL प्लेइंग इलेवन बनाई. इस टीम में उन 7 टीमों के खिलाड़ियों को जगह मिली, जिनके साथ कार्तिक कभी न कभी खेल चुके थे.

कार्तिक ने इसमें वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर को ओपनर बनाया, जबकि तीसरे नंबर पर विराट कोहली और चौथे पर रोहित शर्मा को रखा. पांचवें पर कार्तिक ने खुद को रखा, जबकि छठें पर आंद्रे रसल को जगह दी. गेंदबाजों में कार्तिक ने सुनील नरेन, ग्लेन मैक्ग्रा, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और मिचेल स्टार्क को शामिल किया.

धोनी को इसलिए नहीं किया शामिल

इस टीम में IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं मिली, जो कि हैरानी भरा हो सकता है. असल में इसका कारण ये है कि कार्तिक ने 13 साल के IPL इतिहास में सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कोई सीजन नहीं खेला है. कार्तिक कभी भी 3 बार की चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं रहे. ऐसे में वह धोनी को शामिल नहीं कर सके.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)