होम बजट के दौरान हंगामा बरपाने वाले विधायकों पर की जाएगी कार्रवाई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 31, 2021 08:23 PM

बजट के दौरान हंगामा बरपाने वाले विधायकों पर की जाएगी कार्रवाई

बजट के दौरान हंगामा बरपाने वाले विधायकों पर की जाएगी कार्रवाई

बजट के दौरान हंगामा बरपाने वाले विधायकों पर की जाएगी कार्रवाई

पटनाः बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हंगामा बरपाने वाले विपक्ष के विधायकों पर गाज गिर सकती है.

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की सदन में बजट सत्र के दौरान हंगामा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि सदन में हंगामा करने वाले विधायकों ने सदन की गरिमा को कलंकित किया है. उनके खिलाफ कार्रवाई होगा. उन्होंने कहा कि विधानसभा की आचार समिति इस मामले की पड़ताल कर रही है.

आचार समिति की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की जिन लोगों ने सदन की गरिमा को कलंकित किया है. आचार समिति उसको देखेगी और एक्शन भी लेगी. उन्होंने कहा की मामला प्रक्रियाधीन है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा की जो लोग अच्छा काम किये हैं. उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष ने ये बयान जारी किया था कि विधानसभा परिसर में विधायकों की बर्बर तरीके से पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. अध्यक्ष की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि बिहार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और डीजीपी से बात कर मामले की जांच करने को कहा गया है.

विधानसभा अध्यक्ष के इस बयान के जारी हुए एक सप्ताह बीतने को हैं. कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई. यहां बता दें कि विधानसभा में बजट सत्र के दौरान हुई घटना के दर्जनों वीडियो देश भर में वायरल हैं. इसमें विधायकों को जमीन पर पटक कर लात-जूतों से मारते पुलिसकर्मियों का वीडियो करोड़ों लोग देख चुके हैं. महिला विधायकों के साथ बदसलूकी के कई भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं.

इन वीडियो में उन पुलिस अधिकारियों के चेहरे स्पष्ट हैं जो विधायकों की बर्बर पिटाई कर रहे थे. सरकार के खास माने जाने वाले एक पुलिस अधिकारी की बदसलूकी की तस्वीरें आम हैं. कांग्रेस के विधायक संतोष मिश्रा को जूतों से पीटने का भी वीडियो वायरल है.

संतोष मिश्रा के मुताबिक विधानसभा में उस दिन पुलिसकर्मी जब घुसे थे वो खामोश थे. लेकिन इसी दौरान पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह सीएम नीतीश कुमार के कक्ष में गये थे. डीएम जैसे ही नीतीश कुमार के कक्ष से बाहर निकले उन्होंने पटना के एसएसपी से कुछ बात कही और फिर पुलिसकर्मियों ने विधायकों पर हमला कर दिया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)