होम व्हील चेयर पर मुख्तार अंसारी, एंबुलेंस को लेकर विवाद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 31, 2021 08:22 PM

व्हील चेयर पर मुख्तार अंसारी, एंबुलेंस को लेकर विवाद

व्हील चेयर पर मुख्तार अंसारी, एंबुलेंस को लेकर विवाद

व्हील चेयर पर मुख्तार अंसारी, एंबुलेंस को लेकर विवाद

नई दिल्ली: मऊ से बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी को जल्द ही पंजाब की जेल से उत्तर प्रदेश लाया जाएगा. इस बीच मुख्तार अंसारी की पत्नी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख कर फेक एनकाउंटर की आशंका जताई है.

 

वहीं पंजाब पुलिस ने आज मुख्तार अंसारी को मोहाली की एक अदालत में 2019 की कथित जबरन वसूली के मामले में पेश किया. इस दौरान मुख्तार अंसारी व्हील चेयर पर नजर आए.

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 12 अप्रैल तय की. पेशी के बाद उसे एंबुलेंस से पंजाब के रूपनगर की जेल में वापस भेज दिया गया.

 

एंबुलेंस को लेकर विवाद

 

BSP के बाहुबली विधायक मुख़्तार अंसारी को पंजाब में मोहाली की अदालत में जिस एंबुलेंस से लाया गया उस पर विवाद हो गया है. इस एंबुलेंस का नंबर यूपी का है. एक अस्पताल के नाम पर ये रजिस्टर्ड है. जो पता सरकारी रिकॉर्ड में उस जगह पर कोई अस्पताल नहीं है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि एंबुलेंस बुलेटप्रूफ़ है. जिसे आम तौर पर मुख़्तार के लोग ही चलाते हैं.

 

पंजाब के जेल मंत्री से सुखजिंदर रंधावा ने इसको लेकर कहा कि जेल गेट के बाहर पुलिस का काम है. एंबुलेंस और कोर्ट में पेश करने का काम पुलिस का है.

 

अंसारी की पत्नी ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी

 

विवादों के बीच मुख्तार अंसारी की पत्नी ने अफशां अंसारी ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने पति को पंजाब से उत्तर प्रदेश लाने के दौरान उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का आदेश देने की गुहार लगाई है.

 

अफशां अंसारी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखे पत्र में कहा है कि उनके पति एक मामले में चश्मदीद गवाह है जिसमें बीजेपी के विधान परिषद सदस्य माफिया बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह अभियुक्त हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)