होम ममता बनर्जी का नया दांव, BJP विरोधी दलों को चिट्ठी लिख की ये अपील

Alert Star Digital Team Mar 31, 2021 07:56 PM

ममता बनर्जी का नया दांव, BJP विरोधी दलों को चिट्ठी लिख की ये अपील

ममता बनर्जी का नया दांव, BJP विरोधी दलों को चिट्ठी लिख की ये अपील

ममता बनर्जी का नया दांव, BJP विरोधी दलों को चिट्ठी लिख की ये अपील

कोलकता: टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने दूसरे फेज की वोटिंग से पहले एक और दांव खेला है। ममता बनर्जी ने भाजपा के विरोधी दलों को चिट्ठी लिखकर कहा है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए BJP के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए।

ममता ने उनमें कांग्रेस , NCP, DMK, RJD, शिवसेना, आम आदमी पार्टी, BJD और YSR कांग्रेस के प्रमुखों को चिट्ठी लिखकर एक चिंता जाहिर की है। ममता बनर्जी ने कहा है कि मैं इस बात को लेकर चिंतित हूं कि BJP की केंद्र सरकार लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश कर रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण दिल्ली सरकार के खिलाफ पास NCT बिल है। जो दोनों सदनों से पास हो गया।

केंद्र सरकार ने एक चुनी हुई सरकार की ताकत छीनकर उपराज्यपाल को दे दी है। ममता ने चिट्‌ठी में लिखा है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दो बार दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराया है। जब BJP लोकतांत्रिक तरीके से नहीं जीत सकी तो उसने उपराज्यपाल के जरिए शासन करने का तरीका ढूंढ निकाला।

गैर भाजपा शासित राज्यों को केंद्र सरकार पैसे देने में आनाकानी करती है। मोदी सरकार सभी सरकारी संपत्तियों को बेचना चाहती है। ये लोगों के साथ धोखा है। इसलिए समय आ गया है कि अब विपक्षी पार्टियों को लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट हो जाना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)