होम पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि उन्होंने सभी को गोत्र की याद दिला दी- रवि किशन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 31, 2021 07:54 PM

पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि उन्होंने सभी को गोत्र की याद दिला दी- रवि किशन

पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि उन्होंने सभी को गोत्र की याद दिला दी- रवि किशन

पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि उन्होंने सभी को गोत्र की याद दिला दी- रवि किशन

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने स्टार पावर का जमकर इस्तेमाल शुरू कर दिया है. गोरखपुर से बीजेपी सांसद और भोजपुरी फ़िल्म स्टार रवि किशन ने कहा कि इस चुनाव में मोदी की लहर चल रही है. उन्होंने कहा कि चाय की गर्मी के साथ मोदी के नाम की गर्मी चल रही है. गुंडागर्दी से बंगाल को परिवर्तन चाहिए. बाहरी लोगों की तरफ से हिंसा वाले ममता बनर्जी के बयान पर उन्होंने कहा कि बंगाल को बंगाल बनाने में यूपी और बिहार के लोगों का भी बराबर का योगदान है.

रवि किशन ने कहा कि कल नन्दीग्राम में रेप की घटना हुई जहां ममता बनर्जी प्रत्याशी हैं. बंगाल में आज भी बम फेंके जा रहे हैं, घरों में बम बरामद हो रहे हैं. दीदी को लगता है कि बंगाल भारत का हिस्सा ही नहीं है. रवि किशन का दावा है कि जहां टीएमसी के झंडे लगे हैं वहां भी लोग कह रहे हैं कि वोट बीजेपी को देंगे. वे दावा करते हैं कि उनकी 4 में से 2 सभाओं को राजनीतिक कारणों से रद्द कर दी गई और उनको वाई प्लस सुरक्षा होने के बावजूद सिर्फ एक सुरक्षाकर्मी मिला है. दुबला पतला सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा नहीं कर रहा बल्कि वो सुरक्षाकर्मी की रक्षा कर रहे हैं.

 

बीजेपी सांसद ने कहा कि बंगाल में लोग अभी भी कीड़े वाला पानी पी रहे हैं. बंगाल में केंद्र की योजनाओं का फ़ायदा लोगों को नहीं मिल रहा है. केंद्र से न जुड़ने की वजह से समरसता नहीं बन पा रहा है. बंगाल कभी सोनार बांगला था, उसको फिर से सोनार बांगला बनाना है.

 

गोत्र के विवाद पर रवि किशन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहिए क्योंकि उन्होंने सभी को गोत्र याद दिला दी, मंत्र पढ़वा दिया और मंदिर भेज दिया. रवि किशन ने अपना गोत्र गर्ग बताया और कहा कि जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल चुनाव में हो रहा है, उससे पता चलता है कि चुनाव का स्तर नीचे गिरा दिया गया है.

 

जय श्री राम के नारे पर उन्होंने कहा कि लोग जिससे चिढ़ते हैं लोग उसको लेकर चिढाएंगे. ममता दीदी अब मंत्र बोलने लगी हैं तो अब उन्हें जय श्री राम भी बोलना चाहिए. राम के नारे पर दीदी बिलबिला उठती हैं. इशरत जहां केस पर उन्होंने कहा कि कोर्ट के हर फ़ैसले का सम्मान होना चाहिए. अंत में उन्होंने लोगों से पूछा कि वो क्या सुनना चाहते हैं और लोगों की मांग पर उन्होंने 'जइसन सोचले रहलें वइसन मोदी जी एक बाड़े' और 'दिल दिया है जान भी देंगे' गाना सुनाया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)