होम अमित शाह और शरद पवार की मुलाकात से अटकलें हुईं तेज

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 28, 2021 10:50 PM

अमित शाह और शरद पवार की मुलाकात से अटकलें हुईं तेज

अमित शाह और शरद पवार की मुलाकात से अटकलें हुईं तेज

अमित शाह और शरद पवार की मुलाकात से अटकलें हुईं तेज

वसूली मामले में घिरी राकांपा और महाराष्ट्र सरकार को लेकर तेज जांच और राजनीति के बीच गृह मंत्री अमित शाह और राकांपा सुप्रीमो शरद पवार की मुलाकात से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। वैसे अमित शाह और शरद पवार कोई भी इस मुलाकात को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन शाह ने ऐसी मुलाकात का खंडन भी नहीं किया।

शाह ने मुलाकात से नहीं किया इनकार-कहा, कुछ चीजें सार्वजनिक नहीं की जाती

इसके बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सब कुछ सार्वजनिक नहीं किया जाता है। बताया जाता है कि दोनों नेताओं के बीच शनिवार को अहमदाबाद में मुलाकात हुई थी और उसमें राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल भी उपस्थित थे। सचिन वाझे की गिरफ्तारी और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ हर महीने उगाही के लगाए गए आरोपों के बाद पवार और शाह की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

शिवसेना ने प्रदेश के गृह मंत्री औए राकांपा नेता अनिल देशमुख पर पहली बार हमला बोला

दरअसल, इस भेंट के बाद मुंबई में भी दलों के रुख बदलने लगे हैं। शरद पवार की सुर में सुर मिला रहे शिवसेना की ओर से पहली बार प्रदेश के गृह मंत्री औए राकांपा नेता अनिल देशमुख पर परोक्ष हमला हुआ। राजनीतिक गलियारे में चर्चा तो यह भी है कि मुकेश अंबानी के घर के बाहर कार मिलने और सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद बुरी तरह फंसी शिवसेना ने राकांपा को घेरने के लिए परमबीर सिंह के मार्फत अनिल देशमुख पर उगाही के आरोप लगवा दिए। जाहिर है कि भ्रष्टाचार के आरोपों में चौतरफा घिरी महा विकास अघाड़ी सरकार के घटक दलों के बीच सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। इस बीच शाह और पवार की मुलाकात ने महाराष्ट्र में नए गठबंधन की संभावनाओं को हवा दे दी है।

शाह और पवार का अहमदाबाद पहुंचना महज संयोग नहीं

पांच राज्यों के व्यस्त चुनावी कार्यक्रमों के बीच में अमित शाह का अहमदाबाद इस तरह पहुंचने को सामान्य रूप में नहीं देखा जा रहा है। अमित शाह इसे ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहते हैं कि यह राजनीतिक दौरा नहीं था और अहमदाबाद वे सिर्फ अपनी पोती से मिलने गए थे। लेकिन अमित शाह के अहमदाबाद पहुंचने के दौरान ही शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल के भी वहां पहुंचने को महज संयोग नहीं माना जा सकता है। किसी कार्यक्रम में जयपुर गए पवार का अहमदाबाद जाना तो केवल संयोग माना ही नहीं जा सकता है। सरखेज गांधीनगर हाईवे पर स्थित अडाणी शांतिग्राम के कॉरपोरेट गेस्ट हाउस में इन नेताओं की मुलाकात हुई।

ठाकरे सरकार पर शाह ने जमकर बोला हमला

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)