होम महाराष्‍ट्र में लॉकडाउन की नौबत, पूरे राज्‍य में नाइट कर्फ्यू लागू

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 28, 2021 10:49 PM

महाराष्‍ट्र में लॉकडाउन की नौबत, पूरे राज्‍य में नाइट कर्फ्यू लागू

महाराष्‍ट्र में लॉकडाउन की नौबत, पूरे राज्‍य में नाइट कर्फ्यू लागू

महाराष्‍ट्र में लॉकडाउन की नौबत, पूरे राज्‍य में नाइट कर्फ्यू लागू

महाराष्ट्र सरकार ने COVID-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में रात 8 से 7 बजे के बीच कर्फ्यू लगा दिया है। तस्वीर में मुंबई के मरीन ड्राइव का दृश्य देखा जा सकता है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते महाराष्ट्र एक बार फिर लॉकडाउन के मुहाने पर पहुंच गया है। कोरोना पर गठित टास्क फोर्स की सिफारिश पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों को लॉकडाउन की ऐसी योजना बनाने को कहा है, जिससे आर्थिक गतिविधियां कम से कम प्रभावित हों। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना के हालात की समीक्षा की। इस बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. प्रदीप व्यास समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। डॉ. व्यास ने बताया कि मामलों के बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है और अगर आगे भी मामले बढ़ते हैं तो बेड, ऑक्सीजन सप्लाई, वेंटीलेटर की कमी हो सकती है। टास्क फोर्स के सदस्यों ने भी आशंका जताई है कि राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान 40 हजार से ज्यादा नए मामले मिल सकते हैं। इसको देखते हुए टास्क फोर्स ने लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगाने का सुझाव दिया है। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से लॉकडाउन की ऐसी योजना बनाने को कहा है, जिसका अर्थव्यवस्था पर कम से कम प्रभाव पड़े। योजना ऐसी भी होनी चाहिए कि लॉकडाउन की घोषणा के बाद उसको लेकर लोगों के बीच किसी तरह का भ्रम भी नहीं रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)