होम यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग में होगी 4 हजार शिक्षकों की भर्ती, जल्द पूरी होगी प्रक्रिया
यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग में होगी 4 हजार शिक्षकों की भर्ती, जल्द पूरी होगी प्रक्रिया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द बेसिक शिक्षा विभाग में चार हजार शिक्षकों की भर्ती करेगा. यही नहीं, राज्य में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी. प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने ये जानकारी दी.
मेरिट लिस्ट तैयार है
बेसिक शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुये कहा कि, 69000 शिक्षक भर्ती में बचे हुए पदों को भरने का अहम फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी योग्य अभ्यर्थी हैं. हमारी मेरिट लिस्ट भी तैयार है. 69000 भर्ती के समय हमने 69 हजार अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी. उसी सूची के आधार पर ये भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उन्होंने बताया कि, 1.25 लाख शिक्षकों की भर्ती हमारे विभाग ने की है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।