होम Corona की शिक्षण संस्थानों पर फिर वापसी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 19, 2021 07:50 PM

Corona की शिक्षण संस्थानों पर फिर वापसी

Corona की शिक्षण संस्थानों पर फिर वापसी

Corona की शिक्षण संस्थानों पर फिर वापसी

देश में वैक्सीनेशन के बीच कोरोना ने फिर अपना तांडव मचाना शुरू कर दिया। महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन लागू हो गया है। वहीं कई प्रदेशों में नाइट कर्फ्यू जैसे सख्त बंदोबस्त किए जा रहे हैं। पिछले साल कोविड का असर शिक्षा पर पड़ा था। छात्रों को पढ़ाई में काफी नुकसान हुआ। लेकिन अब फिर स्कूल-कॉलेजों को दोबारा बंद करने की नौबत आ गई है। पंजाब सरकार ने बोर्ड एग्जाम को एक महीने के लिए टाल दिया है। आइए जानतें विभिन्न राज्यों में क्या है हाल।

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश प्रोफेशनल बोर्ड ने पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा 2020 को कैंसिल कर दिया है। यह एग्जाम 6 अप्रैल 2021 से शुरू होने वाली है। वहीं शिवराज सरकार ने महाराष्ट्र और प्रदेश के बीच बस सेवाओं पर 20 मार्च से 31 मार्च तक रोक लगा दी है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू हो गया है। देश के सबसे ज्यादा केस यहीं से आ रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 31 मार्च तक थिएटरों और ऑडिटोरियम को 50 फीसद क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिए हैं। प्राइवेट ऑफिस में 50 फीसद कर्मचारी को आने की अनुमति दी गई है। पुणे में स्कूल-कॉलेजों 31 मार्च तक बंद रहेंगे। वहीं पालघर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल व हॉस्टल को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

गुजरात

गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर, भावनगर सहित आठ महानागर पालिकाओं में स्कूल-कॉलेज 10 अप्रैल बंद रखने के निर्देश दिए है। वहीं अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट में रात 10 से सुबह 6 बजे कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

पंजाब

पंजाब सरकार ने प्री नर्सरी से लेकर 12वीं तक सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रखने के आदेश जारी किए थे। वहीं स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा टाल दी है। 12वीं की परीक्षा 22 मार्च से शुरू होने वाली थी जो अब 20 अप्रैल से 24 मई तक होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)