होम पंचायत चुनाव नहीं लड़ने की बात न मानने पर स्कूल जाती बेटी को अगवा कर किया गैंगरेप

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 18, 2021 08:33 PM

पंचायत चुनाव नहीं लड़ने की बात न मानने पर स्कूल जाती बेटी को अगवा कर किया गैंगरेप

पंचायत चुनाव नहीं लड़ने की बात न मानने पर स्कूल जाती बेटी को अगवा कर किया गैंगरेप

पंचायत चुनाव नहीं लड़ने की बात न मानने पर स्कूल जाती बेटी को अगवा कर किया गैंगरेप

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) में यूपी पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election) को लेकर अब तक की सबसे भयावह तस्वीर सामने आई है. यहां चुनाव न लड़ने का दबाव न मानने पर एक सम्भावित प्रत्याशी की बेटी को पहले अगवा कर लिया गया. फिर उसके साथ 4 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया. बाराबंकी पुलिस ने मामले में गहनता से जांच शुरू कर दी है और लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेज दिया है.

बाराबंकी जनपद के थाना जैदपुर इलाके के एक गांव में एक लड़की को उस वक्त अगवा कर लिया गया, जब वह पढ़ाई करने के लिए स्कूल जा रही थी. लड़की को रास्ते से अगवा करने के बाद आरोपी चारों युवक लड़की को सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता ने घर आकर अपने घरवालों को आपबीती बताई. फिर घरवालों ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई.

पिता ने लगाया ये आरोप

पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि वह गांव में इस बार ग्राम प्रधान पद का उम्मीदवार है. वह चुनाव न लड़े, इसके लिए पिछले कई दिनों से उस पर दबाव बनाया जा रहा था. जब वह नहीं माना तो उसे पैसों का लालच दिया गया. फिर भी जब वह नहीं माना तो कल उसकी 16 वर्षीय लड़की का अपहरण गांव के ही चार युवकों आकाश वर्मा, लालजी वर्मा, सचिन वर्मा और शिवम वर्मा ने स्कूल जाते समय अपहरण कर लिया. फिर उसके साथ गलत काम करने के बाद घर के सामने छोड़ दिया.लड़की द्वारा आपबीती बताने के बाद उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है.

केस दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी: एएसपी

वहीं पीड़ित लड़की ने बताया कि वह इंटर कालेज की छात्रा है और कल जब वह पढ़ाई के लिए स्कूल जा रही थी तो गांव के ही चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गलत काम किया. बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना जैदपुर की रहने वाली एक लड़की ने तहरीर दी है, जिसमें गांव के चार युवकों पर उसे अगवा करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. लड़की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ गहनता से जांच की जा रही है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)