होम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अहम भूमिका निभाएंगे भुवनेश्वर कुमार

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 10, 2021 09:09 PM

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अहम भूमिका निभाएंगे भुवनेश्वर कुमार

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अहम भूमिका निभाएंगे भुवनेश्वर कुमार

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अहम भूमिका निभाएंगे भुवनेश्वर कुमार

इंडिया और इंग्लैंड के बीच 12 मार्च से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में लंबे समय बाद इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी होगी. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार टी20 सीरीज में बेहद ही अहम भूमिका निभा सकते हैं. लक्ष्मण ने इस साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भी भुवनेश्वर कुमार को अहम खिलाड़ी बताया है.

 

भुवनेश्वर कुमार को पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान जांघ की मांसपेशियों में चोट लगी थी जिसके कारण वह आईपीएल और फिर आस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गए थे. लक्ष्मण ने कहा कि इस तेज गेंदबाज के काम के बोझ के प्रबंधन को प्राथमिकता देने की जरूरत है. लक्ष्मण ने कहा, ''मुझे बेहद खुशी है कि भुवनेश्वर ने दोबारा फिटनेस हासिल कर ली क्योंकि वह भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण गेंदबाज है, विशेषकर सीमित ओवरों की क्रिकेट में.''

 

लक्ष्मण ने बुमराह के साथ के तौर पर भुवी को बेस्ट बताया है. उन्होंने कहा, ''जसप्रीत बुमराह के अलावा भारतीय गेंदबाजी क्रम में अगर किसी को नई गेंद और डेथ ओवरों दोनों में गेंदबाजी का अनुभव है तो वह भुवनेश्वर है.''

 

2019 में भुवी ने खेला था पिछला इंटरनेशनल मुकाबला

 

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला दिसंबर 2019 में खेला था. लक्ष्मण को लगता है कि भुवनेश्वर को शु्क्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में दो से अधिक मुकाबले खेलने को नहीं मिलेंगे.

 

लक्ष्मण ने रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने के लिए शिखर धवन पर विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल को तरजीह दी. आईपीएल और विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद धवन के श्रृंखला में रिजर्व सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने की उम्मीद है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)