होम खट्टर सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस ने लगाया दम, लेकिन चाबी दुष्यंत चौटाला के पास
खट्टर सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस ने लगाया दम, लेकिन चाबी दुष्यंत चौटाला के पास
नई दिल्लीः किसानों के लिए बने तीनों क़ानूनों को लेकर कांग्रेस ने हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाली खट्टर सरकार को अविश्वास प्रस्ताव के ज़रिये सदन के अंदर मतदान के दौरान गिराने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन कांग्रेस के पास अभी तक संख्या बल की जुगाड़ नहीं हो सकी है।
नतीजा सारा दामोदर खट्टर सरकार में शामिल दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी के फ़ैसले पर निर्भर करेगा कि वह आंदोलनकारी किसानों के कितने दवाब में आती है। 90 सीटों वाली विधानसभा में खट्टर सरकार को 55 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। जिसमें भाजपा 30, जेजेपी के 10 और निर्दलीय 5 शामिल हैं।
जबकि कांग्रेस और विपक्ष के पास 35 विधायकों का समर्थन हैं। कांग्रेस के एक विधायक को पहले उसकी सदस्यता समाप्त कर सदन की संख्या से बाहर किया जा चुका है। वहीं भाजपा को समर्थन दे रहे एक विधायक ने किसानों के समर्थन में अपनी सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।