होम पीओके में कई आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर अब भी सक्रिय : गृह मंत्रालय

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 10, 2021 09:04 PM

पीओके में कई आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर अब भी सक्रिय : गृह मंत्रालय

पीओके में कई आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर अब भी सक्रिय : गृह मंत्रालय

पीओके में कई आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर अब भी सक्रिय : गृह मंत्रालय

नयी दिल्ली,: केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्‍मीर (पीओके) में कई आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर हैं जिनका उपयोग प्रशिक्षण देने और प्रशिक्षित आतंकवादियों की जम्‍मू कश्‍मीर में घुसपैठ कराने के लिए किया जाता है। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रिपोर्टों के अनुसार पीओके में अनेक आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर हैं, जिनका प्रयोग प्रशिक्षण देने और प्रशिक्षित आतंकवादियों की जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकवादी गतिविधियों हेतु घुसपैठ कराने के लिए किया जाता है। इनमें से कुछ प्रशिक्षण शिविर अब भी सक्रिय हैं और वे आतंकवादियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सीमा-पार से आतंकवादियों की घुसपैठ खत्म करने और आतंकवाद में सहायता पहुंचाने वाले बुनियादी ढांचे को स्‍थायी तौर पर नष्‍ट करने के लिए पाकिस्‍तान पर लगातार दबाव बनाया है। इसके अलावा सरकार ने सीमा-पार से आतंकवाद और आतंकी घुसपैठ में पाकिस्‍तान की सतत सहायता के मुद्दे को द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर भी बार-बार उठाया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)