होम इस Sarkari Yojana में 50 लाख से डेढ़ करोड़ तक के कारोबार की पात्रता,

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 8, 2021 08:41 PM

इस Sarkari Yojana में 50 लाख से डेढ़ करोड़ तक के कारोबार की पात्रता,

इस Sarkari Yojana में 50 लाख से डेढ़ करोड़ तक के कारोबार की पात्रता,

इस Sarkari Yojana में 50 लाख से डेढ़ करोड़ तक के कारोबार की पात्रता,

अगर आप कारोबार के दौरान जीएसटी के तहत सामान्य पंजीयन की वजह से खुद को परेशान महसूस कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जीएसटी ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 में कंपोजिशन स्कीम में जाने की तैयारी कर रहे व्यापारियों के लिए इस योजना के दरवाजे खोल दिए हैं। कारोबारी 31 मार्च तक यह सुविधा ले सकते हैं। चूंकि इस योजना में 31 मार्च, 2021 तक शामिल हुआ जा सकता है, इसलिए इसके बाद पहली अप्रैल से कारोबारी इसके तहत कारोबार कर सकेंगे। इस तारीख को चूकने के बाद कंपोजिशन स्कीम से जुड़ने के लिए अगले वित्त वर्ष की प्रतीक्षा करनी होगी। वित्त वर्ष के बीच में इस योजना में शामिल नहीं हुआ जा सकता। जीएसटीएन ने अपने पोर्टल पर अगले वित्त वर्ष के लिए जीएसटी कंपोजिशन स्कीम यानी समाधान योजना में शामिल होने की सुविधा दे दी है। कारोबारी जिस समय अपना पंजीयन कराते हैं, उस समय वह इस योजना को चुन सकते हैं। जो कारोबारी साल में 1.5 करोड़ रुपये तक का कारोबार करते हैं, वे इसके पात्र हैं। इसमें सर्विस सेक्टर वालों के लिए 50 लाख रुपये की सीमा है। इस स्कीम में खरीद-बिक्री करने वालों को एक फीसद और सेवा क्षेत्र में कार्य करने वालों को छह फीसद टैक्स देना होता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)