होम अमेरिकी वैज्ञानिक ने की भारत की तारीफ, कहा-भारतीय वैक्सीन दुनिया को महामारी से बचाया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 7, 2021 08:16 PM

अमेरिकी वैज्ञानिक ने की भारत की तारीफ, कहा-भारतीय वैक्सीन दुनिया को महामारी से बचाया

अमेरिकी वैज्ञानिक ने की भारत की तारीफ, कहा-भारतीय वैक्सीन दुनिया को महामारी से बचाया

अमेरिकी वैज्ञानिक ने की भारत की तारीफ, कहा-भारतीय वैक्सीन दुनिया को महामारी से बचाया

ह्यूस्टन. दुनिया के शीर्ष संस्थानों के साथ मिलकर भारत में निर्मित कोविड-19 के टीके (Covid-19 Vaccine) ने दुनिया को खतरनाक महामारी से बचाया है और देश के योगदान को कमतर नहीं समझा जाना चाहिए. यह बात अमेरिका के एक शीर्ष वैज्ञानिक ने कही. महामारी के दौरान दवा के क्षेत्र में व्यापक अनुभव एवं ज्ञान के कारण भारत को 'फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड' कहा गया.दुनिया में सबसे बड़ा दवा निर्माता देश भारत है और ज्यादा संख्या में देशों ने कोरोना वायरस का टीका खरीदने के लिए इससे संपर्क किया है. ह्यूस्टन में बायलोर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के नेशनल स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन के डीन डॉ. पीटर होटेज ने हाल में एक वेबिनार के दौरान कहा कि एमआरएनए के दो टीकों का दुनिया के कम एवं मध्यम आय वाले देशों पर प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन भारत के टीके ने ''दुनिया को बचाया'' है और इसके योगदान को कमतर नहीं समझा जाना चाहिए. भारत ने दिया वायरस से लड़ने का तोहफा
वेबिनार ''कोविड-19 : वैक्सीनेशन एंड पोटेंशियल रिटर्न टू नॉर्मल्सी - इफ एंड व्हेन'' में डॉ. होटेज ने कहा कि कोविड-19 के टीके का विकास वायरस से लड़ने में दुनिया को ''भारत का तोहफा'' है.पहले अमेरिका ने बताया था सच्चा मित्र
इससे पहले अमेरिका ने भारत की तारीफ करते हुए सच्चा दोस्त बताया था. अमेरिका ने कहा था कि वह वैश्विक समुदाय की मदद करने के लिए अपने दवा क्षेत्र का उपयोग कर रहा है. बता दें कि भारत ने कोविड-19 टीकों की खेप भूटान, मालदीव, नेपाल, बांग्लादेश, म्यामांर, मॉरीशस और सेशेल्स को मदद के रूप में भेज चुका है. सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और मोरक्को को ये टीके व्यावसायिक आपूर्ति के रूप में भेजे जा रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)