होम प्रियंका गांधी बोलीं- यह मेरठ की धरती है, स्वतंत्रता संग्राम का पहला विद्रोह शुरू हुआ था...

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 7, 2021 07:50 PM

प्रियंका गांधी बोलीं- यह मेरठ की धरती है, स्वतंत्रता संग्राम का पहला विद्रोह शुरू हुआ था...

प्रियंका गांधी बोलीं- यह मेरठ की धरती है, स्वतंत्रता संग्राम का पहला विद्रोह शुरू हुआ था...

प्रियंका गांधी बोलीं- यह मेरठ की धरती है, स्वतंत्रता संग्राम का पहला विद्रोह शुरू हुआ था...

मेरठः केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को किसानों से दिल्ली सीमा की तरह प्रत्येक गांव में आंदोलन करने का आह्वान किया।

इसके साथ ही उन्होंने किसानों से कहा कि ''जब जब आप संकट में होंगे, कांग्रेस आपके साथ खड़ी होगी, आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है और जब तक मुझमें दम है, मैं आपके साथ लड़ूंगी।'' उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को कांग्रेस की ओर से इस किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था।

प्रियंका ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि अंग्रेजों की तरह भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा, ''यह मेरठ की धरती है। यहीं से स्वतंत्रता संग्राम का पहला विद्रोह शुरू हुआ था। उस आजादी की लड़ाई में किसान शामिल रहे। हजारों किसान आंदोलन में जुटे। बहुत से लोग शहीद हुए। अंग्रेजी साम्राज्य किसानों को परेशान कर रहा था।''

कांग्रेस नेता ने कहा, ''भाजपा की सरकार भी किसानों का शोषण कर रही है। ये ऐसे कानून हैं जिनसे आपकी कमाई ठीक से नही मिल पाएगी। ये कृषि कानून बड़े उद्योगपतियों को लाभ देंगे। तीनों कृषि कानून में एक तरफ खरबपति और दूसरी तरफ आप, तो आपको क्या लाभ मिलेगा।''

उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों को बनाने से पहले किसी किसान से नहीं पूछा गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के सौ दिन पूरे हो गए हैं और अगर कानून कृषकों के लिये बने हैं तो किसान दिल्ली की सीमा पर क्यों बैठे हैं । प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ''किसानों ने इस देश को आजादी दिलाई। किसान में हिम्मत की कमी नहीं है, आत्मशक्ति की कमी नहीं है। अगर किसान सीमा पर बैठे हैं, तो क्या प्रधानमंत्री को उनका आदर नही करना चाहिए। पानी काटा गया, बिजली काटी गई।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)