होम हर स्नान के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को करानी होगा कोरोना टेस्ट

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 7, 2021 08:00 PM

हर स्नान के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को करानी होगा कोरोना टेस्ट

हर स्नान के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को करानी होगा कोरोना टेस्ट

हर स्नान के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को करानी होगा कोरोना टेस्ट

हरिद्वार: हरिद्वार कुंभ में महाशिवरात्रि के अवसर पर 11 मार्च को होने वाले पहले शाही स्नान तथा उसके बाद होने वाले हर स्नान के बाद ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से कोविड-19 की जांच करानी होगी। पहले शाही स्नान के लिए यहां आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि प्रत्येक स्नान के पांच दिन बाद कुंभ डयूटी में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों को कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी।

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेला पुलिस, जिला प्रशासन व मेला प्रशासन की इस संयुक्त बैठक में जिलाधिकारी ने हर सेक्टर में विभागों के अफसरों और सेक्टर मजिस्ट्रेट को क्विक रिस्पांस टीम बनाने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि स्नान के दौरान कोरोना जांच के लिए 70 से अधिक टीमें लगाई जाएंगी जो श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ-साथ कोरोना की जांच भी करेगी। हालांकि, अभी तक कुंभ की अधिसूचना जारी नहीं हुयी है लेकिन कोविड-19 के मद्देनजर पहला शाही स्नान कुंभ मेला प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं माना जा रहा है।

बैठक में मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने कहा कि मेला नियंत्रण कक्ष में एक वॉर रूम बनाया जाए जिसमें हर विभाग का एक-एक सक्षम अधिकारी स्नान के दौरान मौजूद रहेगा ताकि किसी भी विभाग से जुड़ी समस्या के सामने आने पर तत्काल उसका निराकरण हो सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)