होम संसद मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Jul 20, 2026 06:22 PM

संसद मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला

संसद के मानसून सत्र के बीच आयोजित CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव देखने को मिला। हालात को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

संसद मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला

संसद के मानसून सत्र के बीच आयोजित CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव देखने को मिला। हालात को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस घटना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

सुरक्षा कारणों से संसद भवन के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया, जबकि सांसदों के आवागमन के लिए एक छोटा गेट खुला रखा गया। पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे ने सरकार को घेरा

छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "ये सरकार नौजवानों और छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही है. अगर आपको एग्जामिनेशन कंडक्ट नहीं आता है, तो सिंहासन खाली करो. जनता आएगी. ये लोग सत्ता में रहने लायक़ नहीं है. भगवान् के नाम पर चंदा चोरी हुआ, रामभक्त के नाम पर जनता से पैसे चोरी कर रहें हैं. मोदी जी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए है, क्योंकि उन्होंने Trust बनाया."

उन्होंने प्रधानमंत्री के हालिया बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अपनी कमजोरी छिपाने के लिए पीएम मोदी ऐसे कहते हैं कि 56 साल के युवाओं की बात नहीं कर रहा हूं. ऐसी बातें प्रधानमंत्री नहीं करता है. मैं इस बयान की निंदा करता हूं. ये हटेंगे तो ही सख्ती आएगी."

पीएम मोदी के भाषण पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद में प्रधानमंत्री के संबोधन पर भी निशाना साधते हुए कहा, "PM मोदी का काम सिर्फ दूसरों को ताना मारना और मजाक उड़ाना है. पहले लोगों के सामने अपनी क्रेडिबिलिटी साबित करें. आपका वह '56 इंच का सीना' कहां गया? आप आज दूसरों की बुराई करते हैं, लेकिन मैं पूछता हूं: आपने देश के लिए असल में क्या किया है?"

उन्होंने आगे कहा, "आपने अपने फॉलोअर्स से ट्रस्ट बनाने को कहा ताकि वे चोरी कर सकें, और अब वे खुलेआम चोरी कर रहे हैं. आपने कानून बनाए और राम मंदिर ट्रस्ट के लिए लोगों को नॉमिनेट किया, और आपके अपने लोग इसमें शामिल हैं. फिर NEET का मामला है. लाखों स्टूडेंट्स परेशान हैं, अपने घर छोड़कर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं. उनकी जिंदगी बर्बाद करने के लिए कौन जिम्मेदार है? मोदी सरकार और खुद PM मोदी. वह ये सब सिर्फ अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए करते हैं. किसी भी प्राइम मिनिस्टर को ऐसा नहीं बोलना चाहिए. हर प्राइम मिनिस्टर प्रॉब्लम सॉल्व करने की बात करता है, न कि ऐसी बातें करता है जिनका बाद में मजाक उड़ाया जाए. मैं इस बयान की निंदा करता हूं, और PM मोदी को भविष्य में ऐसी बातें करने से बचना चाहिए. जब तक वे अगर वे रहेंगे, तो देश में खुशहाली नहीं आएगी. खुशहाली तभी आएगी जब वे चले जाएंगे."

अभिजीत दीपके को लेकर विवाद, पुलिस और CJP के दावे अलग-अलग

CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया कि संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस दावे से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

सौरभ दास ने यह भी बताया कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। उनके अनुसार, करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद लगभग 10 मिनट तक बातचीत हुई, जिसमें संगठन की मांगों को सरकार के सामने रखा गया।

सुरक्षा कड़ी, हिरासत को लेकर सियासी बयानबाजी

संसद मार्च के दौरान संसद भवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जबकि कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस वाहनों पर भी चढ़ गए।

इसी बीच समाजवादी पार्टी ने दावा किया कि मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव को हिरासत में लिया गया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट जारी कर इस कार्रवाई की आलोचना की और इसे निंदनीय बताया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)