होम अयोध्या पहुंचे LJP (रामविलास) सांसद अरुण भारती, राम मंदिर विवाद और विपक्ष के रुख पर साधा निशाना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 2, 2026 02:52 PM

अयोध्या पहुंचे LJP (रामविलास) सांसद अरुण भारती, राम मंदिर विवाद और विपक्ष के रुख पर साधा निशाना

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जमुई सांसद अरुण भारती रविवार (2 अगस्त) को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की और उसके बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन किए।

अयोध्या पहुंचे LJP (रामविलास) सांसद अरुण भारती, राम मंदिर विवाद और विपक्ष के रुख पर साधा निशाना

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जमुई सांसद अरुण भारती रविवार (2 अगस्त) को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की और उसके बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन किए। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने राम मंदिर से जुड़े हालिया विवाद, संसद में विपक्ष के विरोध और सनातन को लेकर की गई टिप्पणियों पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

'राम मंदिर की आधारशिला दलित ने रखी थी, इसलिए दर्शन करने नहीं गए'

राम मंदिर को लेकर विपक्ष के रुख पर सवाल उठाते हुए अरुण भारती ने विपक्ष पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "इसलिए नहीं गए क्योंकि मन्दिर की आधारशिला एक दलित कामेश्वर चौपाल ने रखी था. राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए दर्शन करने नहीं गए."

उन्होंने आगे कहा, "क्या आगे माता शबरी के नाम को बदनाम करेंगे? माता शबरी के वंशज अपनी आस्था और सम्मान की रक्षा करेंगे जो भी कदम उठाना होगा उठाएंगे."

रामलला के दर्शन के बाद संतों का जताया आभार

रामलला के दर्शन के बाद अरुण भारती ने कहा कि भगवान राम और अयोध्या के संतों का आशीर्वाद उन्हें, उनके परिवार और उनकी पार्टी को हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर संतों का आशीर्वाद लेना, उनके प्रति आभार व्यक्त करना और उनके चरणों में शीश नवाना उनके लिए सौभाग्य और कर्तव्य दोनों है।

राम मंदिर विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया

राम मंदिर से जुड़े हालिया विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि जांच रिपोर्ट में किसी भी पुजारी, संत या महंत पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। उनके अनुसार, आरोप केवल ठेकेदार के कर्मचारियों पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वही लोग भगवान राम और राम मंदिर को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्होंने पहले मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा का भी विरोध किया था।

संसद में विपक्ष के विरोध और सनातन पर टिप्पणी को लेकर भी निशाना

अरुण भारती ने विपक्ष पर सनातन और उससे जुड़े प्रतीकों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले कामेश्वर चौपाल का भी अपमान किया जा रहा है। माता शबरी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार सनातन आस्था से जुड़े प्रतीकों पर सवाल उठाता रहा है।

संसद में विपक्ष के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सनातन, भगवान और साधु-संतों का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनके अनुसार, यह केवल साधु-संतों का नहीं बल्कि पूरे सनातन समाज की आस्था का विषय है और दलित समाज अपनी आस्था एवं सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा खड़ा रहेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)