होम शिवसेना नेता संजय राऊत बोले-1975 आपातकाल एक पुराना मुद्दा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 7, 2021 07:28 PM

शिवसेना नेता संजय राऊत बोले-1975 आपातकाल एक पुराना मुद्दा

शिवसेना नेता संजय राऊत बोले-1975 आपातकाल एक पुराना मुद्दा

शिवसेना नेता संजय राऊत बोले-1975 आपातकाल एक पुराना मुद्दा

मुंबईः शिवसेना नेता संजय राऊत ने कहा कि 1975 का आपातकाल एक पुराना मुद्दा है, जिसे हमेशा के लिए दफना देना चाहिए.इसके साथ ही उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में मौजूदा स्थिति ऐसी है कि कोई भी कह सकता है कि आपातकाल का दौर इससे बेहतर था. पार्टी ने अपने मुखपत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल पर खेद व्यक्त करने के कदम पर सवाल उठायाउसने कहा कि भारत के लोगों ने इंदिरा गांधी को आपातकाल लगाने के फैसले के लिए दंडित किया. उन्हें सबक सिखाया, लेकिन बाद में उन्हें वापस सत्ता में लाकर माफ कर दिया. आपातकाल एक पुराना मुद्दा है. इसकी चर्चा बार-बार क्यों की जाए? इस मुद्दे को स्थायी रूप से दफना देना चाहिए.''राऊत ने राहुल गांधी को एक स्पष्ट और सरल व्यक्ति बताया. उनकी टिप्पणियों से एक बार फिर इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई. 1975 का आपातकाल असाधारण परिस्थितियों में लगाया गया था. राजनीति और मीडिया की वर्तमान पीढ़ी को अतीत को लेकर कोई आभास नहीं है और न ही वे प्रभावित हुए थे.देश में मौजूदा स्थिति ऐसी है कि कोई भी कह सकता है कि 1975 का आपातकाल इससे बेहतर था.'' राऊत ने कहा कि हाल ही में आयकर विभाग ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू के घर पर छापे मारे, जब उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ बोला.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)