होम वीरेंद्र सहवाग की तूफानी बल्लेबाजी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 5, 2021 09:50 PM

वीरेंद्र सहवाग की तूफानी बल्लेबाजी

वीरेंद्र सहवाग की तूफानी बल्लेबाजी

वीरेंद्र सहवाग की तूफानी बल्लेबाजी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तूफानी ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडिया लीजेंड्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश लीजेंड्स के खिलाफ सिर्फ 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वीरेंद्र सहवाग इंटरनेशनल क्रिकेट को काफी पहले अलविदा कह चुके हैं, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने बल्लेबाजी की उससे साफ पता चल गया कि, उम्र बेशक बढ़ जाए टैलेंट कभी खत्म नहीं होता।

सहवाग ने 20 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक

वीरेंद्र सहवाग ने सिर्फ 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान उन्होंने 3 छक्के व 8 चौके लगाए। उन्होंने अपना अर्धशतक भी छक्का लगाकर पूरा किया। सहवाग ने पारी की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में की और पहले ही ओवर में उन्होंने 19 रन ठोक डाले। पहला ओवर मो. रफीक ने फेका था और सहवाग ने उनके ओवर में तीन चौके व एक छक्के लगा दिए। इसके बाद भी सहवाग का बल्ला नहीं रुका और वो लगातार बड़े शॉट्स लगाते रहे।

इस मैच में पहली पारी में बांग्लादेश लीजेंड्स ने 19.4 ओवर में 109 रन बनाए और ऑलआउट हो गए। बांग्लादेश की तरफ से नजीमुद्दीन ने 33 गेंदों पर 9 रन की पारी खेली। इनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। इंडिया की तरफ से विनय कुमार, प्रज्ञान ओझा और युवराज सिंह ने दो-दो विकेट लिए जबकि मनप्रीत गोनी और यूसुफ पठान ने एक-एक विकेट लिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)