होम गुजरात निकाय चुनाव में बढ़ी AIMIM की धमक

Alert Star Digital Team Mar 2, 2021 09:54 PM

गुजरात निकाय चुनाव में बढ़ी AIMIM की धमक

गुजरात निकाय चुनाव में बढ़ी AIMIM की धमक

गुजरात निकाय चुनाव में बढ़ी AIMIM की धमक

अहमदाबाद. गुजरात निकाय चुनाव (Gujarat Municipal Election) में पहली बार चुनाव लड़ रही असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई AIMIM की धमक बढ़ रही है. अहमदाबाद की सात सीटों पर जीत के बाद अब AIMIM गोधरा और मोडासा नगर पालिका में मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है. मोडासा में एआईएमआईएम को 7 सीटें हासिल हुई हैं. मोडासा में बीजेपी ने 19 सीटें जीती हैं और कांग्रेस को महज तीन सीटें ही मिली हैं.

वहीं गोधरा में में बीजेपी को 18 सीटें मिली हैं. AIMIM को 7 सीटें मिली हैं. कांग्रेस को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा है. अन्य को 18 सीटें हासिल हुई हैं. बीते सप्ताह चुनावी कामयाबी के बाद ओवैसी ने गुजरात की जनता का धन्यवाद दिया था. गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है
गौरतलब है कि पूरे गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है. राज्य में बीजेपी की जीत ने एक बार साबित कर दिया है कि उसके वोटबैंक में सेंध लगाना आसान नहीं है. कांग्रेस के लिए ये चुनाव बेहद निराशाजनक रहे हैं. हालांकि आम आदमी पार्टी और एमआईएम के लिए ये चुनाव खुशी देने वाले रहे हैं. जहां एक तरफ आप सूरत में 27 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल बनने में कामयाब रही है तो वहीं एमआईएम ने पहले अहमदाबाद में सात सीटें जीती और अब मोडासा और गोधरा में कामयाबी की खबरें आई हैं.केजरीवाल ने सूरत में किया रोडशो
गुजरात के सूरत शहर में नगर निगम के चुनावों में अपनी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल लोगों का 'शुक्रिया' अदा करने के लिए सूरत पहुंचे थे. माना जा रहा है कि सूरत में आप की शानदार जीत के लिए मुख्य वजह पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) का समर्थन मिलना रहा. हार्दिक पटेल के नेतृत्व में इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी. पटेल अभी गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)