होम शाहनवाज हुसैन का दावा- जल्द उद्योग के मामले में बिहार बनेगा आत्मनिर्भर

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 26, 2021 08:08 PM

शाहनवाज हुसैन का दावा- जल्द उद्योग के मामले में बिहार बनेगा आत्मनिर्भर

शाहनवाज हुसैन का दावा- जल्द उद्योग के मामले में बिहार बनेगा आत्मनिर्भर

शाहनवाज हुसैन का दावा- जल्द उद्योग के मामले में बिहार बनेगा आत्मनिर्भर

सुपौल: बिहार बिजली, खेती सहित कई अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन चुका है, अब उद्योग की बारी है. बिहार को जल्द ही उद्योग के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनाया जायेगा. ये दावा है बिहार सरकार में उद्योग मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का, जो मंत्री बनने के बाद पहली बार शुक्रवार को अपने पैतृक गांव सुपौल पहुंचे थे.

जिले में उद्योग मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन अटूट है और बिहार में बेहतर सीएम भी हैं. उन्होंने बिहार में बहुत काम किया है, इस बार उद्योग की बारी है, ताकि राज्य से बेरोजगारी दूर की जा सके.

 

शाहनवाज हुसैन ने मंत्री पद की जिम्मेवारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं सबकी आशा और विश्वास पर खरा उतरूंगा. बिहार आने वाले दिनों में इथनाल का हब बनेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग को उस ऊंचाई तक ले जायेंगे, जो बिहार की जनता चाहती है.

 

बता दें कि केंद्र की राजनीति से बिहार की राजनीति में एंट्री करने और मंत्री बनने वाले बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने जब से बिहार सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है, वो लगातार उद्योग के क्षेत्र में बिहार को आगे बढ़ने बात करते दिखते हैं. इस काम वो बखूबी कर दिखाएं इसलिए वो बीते दिनों इबातदत के लिए अजमेर शरीफ पहुंचे थे. जहां उन्होंने हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी कर बिहार की तरक्की के लिए दुआ मांगी थी.

 

चादरपोशी के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि था मैं पार्टी ने मुझे बिहार की 14 करोड़ जनता की सेवा का मौका दिया है. ऐसे में मैं अपने मिशन में कामयाब हो सकूं इसलिए आज इबादत करने आया. नीतीश जी ने बहुत काम किया है. अब उद्योग लगाने की जरूरत है. ये चुनौतीपूर्ण है, लेकिन जिम्मेदारी मिली है, तो निभाउंगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)