होम MP में एक साथ 100 दीनदयाल रसोई का शुभारंभ, अब 10 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 26, 2021 08:03 PM

MP में एक साथ 100 दीनदयाल रसोई का शुभारंभ, अब 10 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन

MP में एक साथ 100 दीनदयाल रसोई का शुभारंभ, अब 10 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन

MP में एक साथ 100 दीनदयाल रसोई का शुभारंभ, अब 10 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन

कोरोना काल से बंद पड़ी पंडित दीनदयाल अंत्योदय रसोई का आज प्रदेश के मुखिया शिव राज सिंह चौहान द्वारा शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया।मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया के प्रयास से इस रसोई को पुनः शुरू कराया गया। इसमें आने वाले सभी लोगों को 10 रुपये में भर पेट स्वादिस्ट भोजन मिलेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल शुभारंभ करते हुए कहा कि परहित सरिस धर्म नहि भाई। भूखे को भोजन कराने से बड़ा पुण्य का कोई दूसरा काम नहीं है। रसोई में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन मिले, इसके लिए समाज व सरकार मिलकर कार्य करेंगे।पंडित दीनदयाल अंत्योदय रसोई का शुभारंभ करते हुए सभी अधिकारियों, नेताओं ने अपने हाथों से गरीबों को खाना खिलाया। रसोई की जिम्मेदारी लेने वाले विपिन अवस्थी ने बताया कि प्रसाशन के अलावा लोगों के जन सहयोग से रसोई को एक अच्छे रेस्टोरेंट की तरह बनाया गया है।इस मौके पर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, DIG विवेकराज सिंह, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा सहित भारी संख्या में अधिकारी नेता मौजूद रहे जिनमें से BJP जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, ललिता यादव, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह (गुड्डू) मुख्य रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)