होम पुडुचेरीः विधानसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने खोला खजाना

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Feb 25, 2021 10:06 PM

पुडुचेरीः विधानसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने खोला खजाना

पुडुचेरीः विधानसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने खोला खजाना

पुडुचेरीः विधानसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने खोला खजाना

पुडुचेरी: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्र शासित क्षेत्र पुडुचेरी को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान सागरमाला योजना के तहत माइनर बंदरगाह का शिलान्यास किया है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 45-ए को चार लेन में परिवर्तित किए जाने और कराईकल जिले में मेडिकल कॉलेज भवन के नए परिसर के निर्माण की आधारशिला रखी है. गौरतलबहै कि प्रदेश सरकार कुछ दिन पहले ही गिर गई थी.

2426 करोड़ रुपये आएगी लागत

राष्ट्रीय राजमार्ग 45-ए के तहत विल्लुपुरम से नागपट्टिनम परियोजना का 56 किमी लंबा सतनाथपुरम-नागापट्टिनम मार्ग आएगा. इस परियोजना पर लगभग 2426 करोड़ रुपये खर्च आएगा. पुडुचेरी में माइनर पोर्ट पर 44 करोड़ खर्च होने का अनुमान है. इन परियोजनाओं के अलावा प्रधानमंत्री ने स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का शिलान्यास किया है. मौजूदा 400 मीटर की सिंडर ट्रैक सतह पुरानी और चलन से बाहर हो गई है. गौरतलब है कि इस परियोजना पर 7 करोड़ रुपये खर्च आएगा.

 

12 करोड़ रुपये की लागत से महिलाओं के लिए बनेगी स्पोर्ट्स अथॉरिटी

प्रधानमंत्री ने जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जेआईपीएमईआर) में ब्लड सेंटर का उद्घाटन किया है इसे 28 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया है. उन्होंने लॉस्पेट इलाके में 100 बिस्तर वाले गर्ल्स हॉस्टल का भी उद्घाटन किया है. भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से इसे महिला एथलीटों के लिए बनाया गया है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पुनर्निर्मित हेरिटेज मैरी बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया है. मैरी बिल्डिंग को फ्रांसिसियों ने बनाया था और अब इसे लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से उसी वास्तुकला के साथ पुनर्निर्मित किया गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)