होम भारत-पाकिस्तान ने संघर्षविराम समझौतों का सख्ती से पालन करने पर जताई सहमति

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 25, 2021 10:04 PM

भारत-पाकिस्तान ने संघर्षविराम समझौतों का सख्ती से पालन करने पर जताई सहमति

भारत-पाकिस्तान ने संघर्षविराम समझौतों का सख्ती से पालन करने पर जताई सहमति

भारत-पाकिस्तान ने संघर्षविराम समझौतों का सख्ती से पालन करने पर जताई सहमति

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर और अन्य क्षेत्रों में संघर्ष विराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने पर सहमति जताई है. भारत और पाकिस्तान ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी. भारत एवं पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच बैठक में संघर्षविराम को लेकर फैसला किया गया, जो बुधवार आधी रात से लागू हो गया.

दोनों देशों के डीजीएमओ ने हॉटलाइन संपर्क तंत्र को लेकर चर्चा की और नियंत्रण रेखा एवं सभी अन्य क्षेत्रों में हालात की सौहार्दपूर्ण एवं खुले माहौल में समीक्षा की. संयुक्त बयान में कहा गया कि सीमाओं पर दोनों देशों के लिए लाभकारी एवं स्थायी शांति स्थापित करने के लिए डीजीएमओ ने उन अहम चिंताओं को दूर करने पर सहमति जताई, जिनसे शांति बाधित हो सकती है और हिंसा हो सकती है.

आपसी सहमतियों का सख्ती से पालन करने पर सहमति जताई:
इसमें कहा गया कि दोनों पक्षों ने 24-25 फरवरी की मध्यरात्रि से नियंत्रण रेखा एवं सभी अन्य क्षेत्रों में संघर्ष विराम समझौतों, और आपसी सहमतियों का सख्ती से पालन करने पर सहमति जताई. बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने दोहराया कि मौजूदा हॉटलाइन संपर्क और सीमा पर फ्लैग मीटिंग का इस्तेमाल किसी भी प्रकार भी अप्रत्याशित स्थिति या गलतफहमी को दूर करने के लिए किया जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)