होम शिवसेना ने सामना में लिखा- केंद्र सरकार चीनी कंपनियों के लिए रेड कार्पेट बिछा रही

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 25, 2021 09:58 PM

शिवसेना ने सामना में लिखा- केंद्र सरकार चीनी कंपनियों के लिए रेड कार्पेट बिछा रही

शिवसेना ने सामना में लिखा- केंद्र सरकार चीनी कंपनियों के लिए रेड कार्पेट बिछा रही

शिवसेना ने सामना में लिखा- केंद्र सरकार चीनी कंपनियों के लिए रेड कार्पेट बिछा रही

मुंबई। महाराष्‍ट्र की सत्‍ता संभाल रही शिवसेना लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। गुरुवार को शिवसेना ने अपने मुख पत्र सामना में केंद्र सरकार पर चाइना के साथ व्‍यापारिक संबंध को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। शिवसेना ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र चीनी कंपनियों के लिए रेड कार्पेट बिछा रही है लेकिन उसे ये नहीं भूलना चाहिए कि चीन एक गैर भरोसेमंद और अविश्वसनीय' पड़ोसी है।

गुरुवार को सामना में अपने संपादकीय में शिवसेना ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए लिखा लद्दाख सीमा पर गतिरोध के चीनी उत्‍पाद का बहिष्‍कार होता हैऔर कुछ चीनी एप्‍स पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। वहीं पिछले हफ्ते भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव कम हुआ। जिसके बाद अब दोनों पड़ोसी देशों के बीच कोरोबारी संबंध बहाल होते दिख रहे हैं।। शिवसेना ने ये भी कहा कि इसे देखकर ऐसी संभावना है कि 45 चीनी कंपनियों को भारत में काम करने की मंजूरी दी जाएगी। इतना ही नहीं शिवसेना ने तंज कसा कि कुल मिलाकर ऐसा लग रहा है कि कोविड-19 महामारी के बाद चीनी कंपनियों और उनके निवेश के विरुद्ध मोदी सरकार का सख्त रुख ढीला पड़ रहा है।

सामना के संपादकी में शिवसेना ने केंद्र को चेताया कि चीन सबसे अधिक '' गैर भरोसेमंद एवं अविश्वसनीय' पड़ोसी है। करोबार के चलते उसने अभी नरमी बरती है लेकिन उसका भारत से व्‍यापारिक स्‍वार्थ सिद्ध होते ही दोबारा सीमा पर समस्या उत्पन्न करने वाली कार्रवाई कर सकता है। भारत ने टिकटॉक समेत अन्‍य कई एप्‍स पर प्रतिबंध लगाया, कई बिजनेस डील कैंसिल की और 'आत्मनिर्भर भारत' और राष्ट्रवाद को प्रोत्साहित किया था। शिवसेना ने सामना में लिखा- मोदी सरकार ने दावा किया था कि थी कि कैसे वह चीन को रोकेगी....लेकिन वास्तव में आठ महीने में क्या हुआ, वह यह है कि 45 चीनी कंपनियों के लिए लाल कालीन बिछाई गई है। 'सामना में शिवसेना ने लिखा मंत्रालय के आंकड़ों से स्‍पष्‍ठ हो चुका है कि चीनी उत्पादों, ऐप को प्रतिबंधित कर एवं स्वदेशी का आह्वान कर राष्ट्रवाद की जिस हवा से बड़े गुब्बारे को भरा गया था वह फूट गया है। ''

शिवसेना ने आगे लिखा दूसरे देशों के साथ परिस्थितियों के हिसाब से राजनीतिक एवं कूटनीतिक संबंध बदल रहे हैं। इसके अलावा सामना में शिवसेना ने सवाल किया कि 'क्या यह संयोग है कि केंद्र ने सीमा पर तनाव कम होने के बाद चीन के साथ कारोबार पर भी रुख नरम कर दिया है?' संपादकीय में ये भी तंज कसा कि पिछले आठ महीने से लद्दाख सीमा पर चीनी सेना के साथ सीमा संघर्ष गंभीर हो गया था,गालवाल घाटी पर हमारे देश के सैनिकों के साथ चीनी सेना की खूनी झड़प हुई वहीं अब पिछले सप्‍ताह भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में सैनिकों को पीछे हटाने के समझौते पर राजी हुए , लेकिन जल्द ही सामने आया कि दोनों देशों के बीच कारोबारी संबंध पर से बर्फ पिघलने लगी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)