होम मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास संदिग्ध वाहन में मिली विस्फोटक सामग्री
मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास संदिग्ध वाहन में मिली विस्फोटक सामग्री
नई दिल्ली: मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास बृहस्पतिवार शाम एक संदिग्ध वाहन में विस्फोटक सामग्री जिलेटिन की छड़ें रखी हुई मिलीं. मुंबई पुलिस की अपराध शाखा पूरे मामले की जांच कर रही है. महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने यह जानकारी दी.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंबानी के आवास 'एंटीलिया' के पास कार्मिकेल रोड पर संदिग्ध अवस्था में एक वाहन मिला.
उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद बम पहचान और निष्क्रिय दस्ते (बीडीडीएस) को वहां भेजा गया.
उन्होंने कहा कि विस्फोटक सामग्री की बरामदगी के संबंध में आगे जांच की जा रही है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।