होम इन दो योजनाओं के मकान हुए महंगे
इन दो योजनाओं के मकान हुए महंगे
गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अगर आप घर खरीदना चाहते हैं तो यह सौदा अब आपके लिए महंगा होने जा रहा है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने अर्फोडेबल हाउस स्कीम के अंतगर्त समाजवादी आवास योजना और पीएम आवास योजना के मकानों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अब समाजवादी योजना के मकान खरीदने वालों को ढाई से चार लाख रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों की कीमतों में भी डेढ़ लाख रुपये बढ़ा दी गई है. अब इस योजना में 4.5 लाख की बजाय आपको 6 लाख रुपये में मकान मिलेगा.
इन दो योजनाओं के फ्लैट अब महंगे होंगे
शनिवार को जीडीए ने अफोर्डेबल हाउसिंग योजना के तहत बनाए गए समाजवादी आवासों की कीमत करीब 15 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था. कई घंटों के विचार-विमर्श के बाद बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी. गाजियाबाद में अर्फोडेबल स्कीम के तहत बने 2067 मकानों में अब तक 1056 मकान खाली बचे हैं. अब इन बचे मकानों के दाम 15 फीसदी तक बढ़ जाएंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।