होम लेफ्ट के आखिरी किले में गरजे योगी

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Feb 21, 2021 08:54 PM

लेफ्ट के आखिरी किले में गरजे योगी

लेफ्ट के आखिरी किले में गरजे योगी

 लेफ्ट के आखिरी किले में गरजे योगी

कासरगोड: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल के कासरगोड में लेफ्ट के आखिरी किले में भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया। उन्होंने कहा कि केरल में चाहे एलडीएफ रहा हो या यूडीएफ दोनों ही भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। उन्होंने यूपी का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे कोविड मैनेजमेंट की सराहना डब्ल्यूएचओ तक ने की, आखिर कोविड नियंत्रण केरल में क्यों नहीं होता है? केरल की सरकार पहले यूपी के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर हंसती थी, लेकिन आज दुनिया कोविड प्रबंधन में फेल होने के लिए केरल की सरकार पर हंस रही है। केरल सरकार को जनता के सामने इसका जवाब देना चाहिए।

यह बातें उन्होंने आज केरल भाजपा की विजय यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि केरल में सीपीएम की सरकार हो या इससे पहले कांग्रेस की सरकार रही हो, इन लोगों ने सिर्फ अराजकता ही फैलाई।

इसी धरती पर केरल की उच्च न्यायालय ने 2009 में लव जिहाद को लेकर चेताया था, लेकिन यहां की सरकार ने आज तक कोई काम नहीं किया, लेकिन उत्तर प्रदेश के अंदर कुछ ही मामले आए थे, हमने उस पर तुरन्त सख्त कानून बनाकर कार्यवाही करना शुरू कर दिया।

"आज केरल की आवश्यकता है भाजपा"

लव जेहाद केरल जैसे राज्य को इस्लामिक राज्य बनाने की साजिश का हिस्सा है। हमें इसके खिलाफ जागरूक होना पड़ेगा। इसीलिए आज केरल की आवश्यकता है भाजपा। भाजपा न केवल आपको समृद्धि का, बल्कि हर किसी को बिना भेदभाव के सुरक्षा की गारंटी भी देगी। उन्होंने कहा कि केरल में वर्तमान सरकार कैसे जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है, इसका उदाहरण सबरीमाला प्रकरण है। एक तरफ सबरीमाला के नाम पर जनभावनाओं का कार्य यहां की सरकार करती है और दूसरी तरफ कुछ ऐसे संगठनों को अराजकता फैलाने की छूट दी जाती है, जो यहां के मंदिरों और चर्चों पर हमला करके जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं।

"केरल सरकार सबरीमाला के प्रकरण में जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करती है"

केरल जैसे राज्य में सत्ता के संरक्षण में इस प्रकार की अराजकता फैलेगी, तो स्वभाविक रूप से ऐसे तत्वों के दुस्साहस बढ़ेंगे। जिन्होंने अभी हाल ही में अपनी एक रैली में आरएसएस के बारे में किस प्रकार की पोस्टरबाजी की थी। हमें समय रहते इस प्रकार की साजिश के खिलाफ या साजिश की हिस्सा यहां की सरकार बन रही, उसके खिलाफ सतर्क होकर प्रत्येक केरलवासी को जागरूक करना होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)