होम राकेश टिकैत बोले- आंदोलन छोड़ गेंहू काटने नहीं जाएगा किसान

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 20, 2021 09:22 PM

राकेश टिकैत बोले- आंदोलन छोड़ गेंहू काटने नहीं जाएगा किसान

राकेश टिकैत बोले- आंदोलन छोड़ गेंहू काटने नहीं जाएगा किसान

राकेश टिकैत बोले- आंदोलन छोड़ गेंहू काटने नहीं जाएगा किसान

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर दोहराया है कि कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी पर कानून बनने से पहले आंदोलन किसी सूरत में खत्म नहीं होगा। शनिवार को टिकैत ने कहा कि सरकार और उससे जुड़े लोग ऐसा प्रचार कर रहे हैं कि किसान अब धरने से वापस गांवों को लौट रहे हैं। वहीं सरकार ये भी सोच रही है कि गेंहू की फसल अब पकने लगी है तो किसान फसल काटने को लौटेगा लेकिन ऐसा नहीं होगा। इसके लिए किसानों ने रणनीति तैयार कर ली है।

राकेश टिकैत ने कहा, सरकार सोच रही है कि फसल आ जाएगी तो किसान घर वापस लौट जाएंगे और आंदोलन खत्म हो जाएगा या कमजोर पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा सोच रही है तो उसकी ये सोच एकदम बेकार है। गांव के कुछ किसान लगातार धरने में शामिल रहेंगे। जो किसान यहां (धरनास्थल) रहेगा, उसके खेत का काम गांव के दूसरे लोग करेंगे। इसके लिए हमने रणनीति बना ली है और गांवों में इसके लिए कमेंटियां बनाई जा रही हैं।

खेतों में फसलों को आग लगाने के अपने बयान पर राकेश टिकैत ने कहा, हमने कहा कि हम खड़ी फसलों को बर्बाद कर देंगे पर घर वापस नहीं जाएंगे। किसान के लिए फसल बहुत अहमियत रखती है लेकिन ये लड़ाई फसल को बचाने के लिए ही है। ऐसे में एक फसल को कुर्बान करना पड़ा तो किसान पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को संज्ञान लेना चाहिए, आखिर क्यों किसान आंदोलन कर रहा है और सड़क पर बैठा है। टिकैत ने ये भी कहा कि सरकार ही बात नहीं कर रही है, जब सरकार चाहेगी किसान मोर्चा बात करेगा। किसान हमेशा ही बातचीत के पक्ष में हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)