होम तमिलनाडु में भी BJP ने झोंकी ताकत, पार्टी के आला नेता पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे
तमिलनाडु में भी BJP ने झोंकी ताकत, पार्टी के आला नेता पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे
30 जनवरी को तमिलनाडु के मदुरै की एक बीजेपी रैली में बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने एआईएडीएमके के साथ गठबंधन का ऐलान किया तो एक बार फिर सूदूर दक्षिण में बीजेपी की गतिविधियां खासी बढं गयीं. जेपी नड्डा, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के दौरे शुरु हो गए. नड्डा इसके पहले 14 जनवरी को भी तमिलनाडु का दौरा कर चुके थे. ऐसे वक्त जब बीजेपी ने अपनी पूरी की पूरी ताकत बंगाल में झोंकी हुई है, तैयारी तमिलनाडु में भी चल रही है एक कंधे का सहारा लेते हुए अपना रिकार्ड दुरुस्त करने की. बीजेपी के लिए दक्षिण का द्वार कर्नाटक में खुले एक दशक से ज्यादा बीत गया लेकिन तमिलनाडु और केरल में पार्टी अपनी पैठ अब तक नहीं बना पायी है. इस बार कोशिश यही है कि केन्द्रीय योजनाओं की सौगात की झड़ी लगाकर और डबल इंजन सरकार की बात कर गठबंधन फिर से सत्ता में आए.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 2007 में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे जब बीजेपी ने दक्षिण भारत में पहली बार जीत का परचम लहराया था. कर्नाटक में येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनी तो जरुर लेकिन पार्टी उसके आगे विस्तार नहीं कर पायी. अब पीएम मोदी और पार्टी आलाकमान ने बीड़ा उठाया है तमिलनाडु में न सिर्फ खाता खोलने का बल्कि तमिलनाडु में गठबंधन की सरकार में शामिल होने का. राजनाथ सिंह रविवार यानि 21 फरवरी को बीजेपी युवा मोर्चा के एक राज्य स्तरीय सम्मेलन थमराई इलाइनर्गल संगमम को संवोधित करेंगे. ये सम्मेलन सालेम में आयोजित किया गया है. राजनाथ सिंह लंबे अरसे तक बीजेपी के अध्यक्ष रहे हैं और पार्टी आलाकमान जानता है कि कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम वो बखूबी कर सकते हैं. इसलिए पार्टी आलाकमान ने उन्हें तमिलनाडु भेजा है ताकि संगठन में जान फूंकने के काम की शुरुआत हो जाए.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।