होम कोरोनाः देश के पांच राज्यों में बढ़े मामले, महाराष्ट्र में 24 घंटे में सामने आए 6,112 नए केस

Alert Star Digital Team Feb 20, 2021 09:15 PM

कोरोनाः देश के पांच राज्यों में बढ़े मामले, महाराष्ट्र में 24 घंटे में सामने आए 6,112 नए केस

कोरोनाः देश के पांच राज्यों में बढ़े मामले, महाराष्ट्र में 24 घंटे में सामने आए 6,112 नए केस

कोरोनाः देश के पांच राज्यों में बढ़े मामले, महाराष्ट्र में 24 घंटे में सामने आए 6,112 नए केस

देश में कोरोना के मामले में अब फिर से इजाफा देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पिछले 7 दिन से नए केस बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र और केरल के बाद पंजाब और मध्यप्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों सो कोरोना के हर प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। मंत्रालय ने मास्क पहनने से लेकर शारीरिक दूरी का ध्यान रखने को कहा है। महाराष्ट्र सरकार ने तो गुरुवार को अमरावती में लॉकडाउन भी लगा दिया था, साथ ही यवतमाल में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में 13, 993 मामले सामने आए हैं और यह 29 जनवरी के बाद से एक दिन में सबसे बड़ी बढोतरी मानी जा रही है। देश में वर्तमान में 1,43,127 सक्रिय मामले हैं जो कि कुल संक्रमितों की संख्या के 1.30 फीसदी हैं। मंत्रालय ने कहा है कि लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, नहीं तो आने वाले समय में मामले और तेजी से बढ़ेंगे।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 6,112 मामले सामने आए हैं। बीएमसी ने कोरोना पर काबू पाने के लिए एक्शन लेना शुरू कर दिया है। महानगर पालिका ने 1305 इमारतों को सील कर दिया है। इन इमारतों में 2749 कोविड-19 केस मिले हैं। इन इमारतों में 71,838 लोग रहते हैं। बता दें राज्य के कई जिलों में नए सिरे से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

केरलमें बीते 24 घंटे में कोरोना के 4584 नए मामले सामने आए हैं। वहीं शुक्रवार को 4,061 मामले आए थे। पंजाब में कोरोना के मामले में अचानक से बढ़ोतरी देखी गई है। बीते 24 घंटे में यहां 383 नए मामले सामने आए हैं, जिसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

मध्यप्रदेश में 13 फरवरी के बाद अचानक मामले में वृद्धि देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में 297 नए मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में बीते सात दिनों में यहां भी अचानक मामले में वृद्धि देखने को मिली है। ताजा आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में यहां 259 नए मामले सामने आए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)