होम चुनावी वादा पूरा करने की तैयारी में है योगी सरकार
चुनावी वादा पूरा करने की तैयारी में है योगी सरकार
लखनऊः हाल ही में आई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपना चुनावी वादा पूरा कर सकती है. सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि योगी सरकार राज्य बजट में बच्चों को के लिए खजाना खोल सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार बजट सत्र में लगभग 1000 बच्चों को टेबलेट देने की घोषण कर सकती है. बीजेपी के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादे को चुनावी साल में पूरा किया जा सकता है.
विधानसभा सत्र 2017 में किया था वादा
यूपी सरकार हर जिले में कॉलेज में भाग लेने वाले एक हजार विद्यार्थियों को टेबलेट का तोहफा दे सकती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विधानसभा सत्र 2017 में भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में विद्यार्थियों को टेबलेट और फ्री इंटरनेट देने का वादा किया था. प्रदेश के कॉलेज में दाखिला लेने वाले बच्चों को बिना जाति और धर्म पूछे टेबलेट का वितरण किया जाने का वादा किया था.
स्कूल टॉपर्स के नाम पर सड़को को नाम
इतना ही नहीं युवा इंटरनेट योजना के तहत प्रति माह एक जीबी डेटा बुक देने का वादा किया था. इससे पहले सीएम योगी ने एक योजना शुरु की थी जिसके तहत 10वीं और 12वीं के टॉपर छात्रों के नाम पर उनके घर तक की सड़क का नामकरण किया गया था. जिसे आमजन खुब सराहा था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।