होम बंगाल में राजनीतिक रार! अभिषेक ने शाह पर किया मानहानि केस,अदालत पहुंचा मामला

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 19, 2021 09:17 PM

बंगाल में राजनीतिक रार! अभिषेक ने शाह पर किया मानहानि केस,अदालत पहुंचा मामला

बंगाल में राजनीतिक रार! अभिषेक ने शाह पर किया मानहानि केस,अदालत पहुंचा मामला

बंगाल में राजनीतिक रार! अभिषेक ने शाह पर किया मानहानि केस,अदालत पहुंचा मामला

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने है। जिसको लेकर राज्य में सरगर्मी तेज हो गई है। खासकरके टीएमसी और बीजेपी खैमें में बयानबाजी तेज होने से राजनीतिक लड़ाई दिन-ब-दिन नई रुप धारण कर रही है। इसी कड़ी में अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे ने गृह मंत्री मंत्री अमित शाह पर मानहानि का केस किया है।अभिषेक बनर्जी ने अपने आरोप में कहा कि अमित शाह ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप मढ़े है। जो उनके प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाती है। इस बाबत अमित शाह को एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट ने 22 फरवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा है। हालांकि अमित शाह को व्यक्तिगत पेशी से छूट भी दिया है। उन्हें वकील के माध्यम से कोर्ट में पेशी की छूट दी गई है।अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि अमित शाह ने 11 अगस्त 2018 को बीजेपी की युवा स्वाभिमान रैली में उनपर खुलकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये। जिससे उन्हें व्यक्तिगत तौर पर पीड़ा पहुंची है। मालूम हो कि उस रैली में अमित शाह ने कहा कि बंगाल में नारदा, शारदा, रोज वैली, सिंडिकेट करप्शन, भतीजे का करप्शन का चारों तरफ बोलबाला है। वहीं एक दूसरे रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि दिल्ली से पीएम मोदी जो राज्य के विकास के लिये पैसे भेजते है वो भतीजे और सिंडिकेट को पहुंच जाता है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। पश्चिम बंगाल में आने वाले विधानसभा चुनाव को देखथे हुए दोनों पार्टी में बयानबाजी कोई नई बात नहीं है। दोनों दलों में सत्ता की रस्साकशी चरम पर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जब राज्य विधानसभा चुनाव के घोषणा होंगे तब दोनों दल किस तरह के आक्रामक राजनीति दिखाती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)