होम आसाराम स्वस्थ, वापस जेल भेजा, मीडिया से बोले सब ठीक होगा
आसाराम स्वस्थ, वापस जेल भेजा, मीडिया से बोले सब ठीक होगा
अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से यौन शोषण के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की अब तबीयत में काफी हद तक सुधार है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर वापस जोधपुर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने गाड़ी में चढ़ने से पहले मीडिया से बात की। मीडिया ने जब उनकी बीमारी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि सब ठीक होगा। हाथ जोड़कर हरिओम भी कहा। आसाराम की गुरुवार सुबह फिर से इसीजी करवाई गई तब सब नार्मल आया। रिपोर्ट में उनके यूरिन ब्लडर में इंफेक्शन आया है। इस पर चिकित्सीय जांच के बाद दवाई दी गई। हार्ट की एंजियोग्राफी करवाने से आसाराम ने फिर से इंकार कर दिया। हालांकि हार्ट समस्या बनी है। सुबह उनकी सोनोग्राफी भी करवाई गई। मथुरादास माथुर अस्पताल की पहली मंजिल पर बने सीसीयू से आसाराम को व्हीलचेयर पर बैठाकर सोनाग्राफी कराने ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल के बीच से कुछ समर्थक व अनुयायी भी अंदर पहुंच गए। आसाराम ने सभी का हाथ जोड़ अभिवादन स्वीकार किया। हालांकि पुलिस ने किसी समर्थक को नजदीक नहीं जाने दिया। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि कई जांचें की गई हैं। अभी तक सभी रिपोर्ट सामान्य आई है। शाम तक उनकी शेष जांच की रिपोर्ट भी आ जाएगी। सब कुछ सामान्य रहा तो वापस जेल भेज दिया जाएगा।
एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेन्द्र आसेरी ने बताया कि आसाराम को दो दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें कार्डियक केयर यूनिट में रखा गया था। प्रोटोकॉल के अनुसार उनके ब्लड, इकोकार्डियोग्राफी, सोनोग्राफी, एक्सरे, ईसीजी आदि जांचे की गई है। सोनोग्राफी रिपोर्ट में ब्लडर में थोड़ा इंफेक्शन आया था। यूरोलॉजिस्ट की सलाह पर उन्हें एंटीबायोटिक और दवाएं दी गई है। उन्हें एंजोग्राफी कराने की सलाह दी गई है लेकिन उन्होंने मना कर दिया है। आज वे ठीक थे, इसलिए अस्पताल से छुट्टी कर दी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।